‘मुस्लिम या दलित’ कौन लेगा जगदीप धनखड़ की जगह? देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए ये दो नाम चल रहे आगे

जगदीप धनखड़ के बाद देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, इस पर सभी की निगाहें हैं. सूत्रों के मुताबिक यह बात लगभग तय है कि अगला उपराष्ट्रपति भारतीय जनता पार्टी से ही होगा और उसके साथ सभी सहयोगी दल भी हैं, लेकिन सवाल यह है कि बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी. इस बार दलित या मुस्लिम चेहरे को मौका दिया जा सकता है. इस लिस्ट में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी शामिल है.

निर्वाचन आयोग ने बुधवार (23 जुलाई) को बताया कि उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी नए चेहरे की तलाश में है. वह ऐसे शख्स को उम्मीदवार बनाएगी जो जातीय समीकरण में फिट बैठे.

थावर चंद गहलोत

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दलित समुदाय के प्रमुख चेहरा माने जाने वाले थावर चंद गहलोत उपराष्ट्रपति पद के दावेदार माने जा रहे हैं. वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं और सदन के नेता भी रह चुके हैं. गहलोत मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भी रह चुके हैं. उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है और संगठन में मजबूत पकड़ भी है. गहलोत भाजपा के उम्मीदवार बन सकते हैं.

आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भी उपराष्ट्रपति पद का दावेदार समझा जा रहा है. वे मुस्लिम चेहरा होने के साथ-साथ बीजेपी के करीबी भी माने जाते हैं. आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैं. अगर बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बनती है तो वे तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. मुस्लिम चेहरा होने की वजह से विपक्ष विरोध नहीं कर पाएगा.

ओम माथुर

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर ओम माथुर सिक्कम के राज्यपाल हैं. वे राजस्थान से हैं और उनकी पहचान जमीनी कार्यकर्ता के रूप में रही है. माथुर संगठनात्मक कौशल में भी मजबूत हैं. वे बिहार, झारखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »