रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सजा, फैसला सुनाते हुए CJI गवई की बेंच ने कही एक अहम बात- 57 साल का दोषी नाबालिग करार …

सुप्रीम कोर्ट ने 1988 में एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति के अपराध के समय नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद उसकी जेल की सजा बुधवार (23 जुलाई, 2025) को रद्द कर दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धी बरकरार रखी है.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि दोषी का दावा है कि ये घटना जिस समय की है उस वक्त वह नाबालिग था. बेंच ने कहा कि उसके इस दावे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अजमेर के जिला और सत्र न्यायाधीश को उसके दावों की जांच करने का निर्देश दिया.

जांच रिपोर्ट पर गौर करने के बाद बेंच ने कहा कि अपराध की तारीख यानी 17 नवंबर 1988 को आरोपी की उम्र 16 साल, दो महीने और तीन दिन थी. कोर्ट ने कहा, ‘अपीलकर्ता अपराध के समय नाबालिग था.’ बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र किया और कहा कि किशोर होने की दलील किसी भी अदालत में उठाई जा सकती है. मामले के निपटारे के बाद भी किसी भी स्तर पर इसे मान्यता दी जानी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता उस समय नाबालिग था, इसलिए मामले में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2000 में निहित प्रावधान लागू होंगे. बेंच ने कहा, ‘परिणामस्वरूप निचली अदालत और हाईकोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा को रद्द किया जाता है क्योंकि यह कायम नहीं रह सकती. हम तदनुसार आदेश देते हैं.’

बेंच ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2000 की धारा 15 और 16 के आलोक में मामले को उचित आदेश पारित करने के लिए बोर्ड के पास भेज दिया और अपीलकर्ता को 15 सितंबर को बोर्ड के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया.

अधिनियम की धारा 15 जहां नाबालिग के संबंध में पारित किए जा सकने वाले आदेश से संबंधित है, वहीं धारा 16 नाबालिग के खिलाफ पारित न किए जा सकने वाले आदेश से जुड़ी हुई है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला राजस्थान हाईकर्ट के जुलाई 2024 के फैसले के खिलाफ आरोपी की अपील पर आया. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »