‘गुमशुदा मंत्री विजय शाह को ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार का इनाम’, इंदौर में कांग्रेस ने लगाए पोस्टर

MP Politics:HN/ ऑपरेशन सिंदूर से सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया को लेकर बदजुबानी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश अनुसार एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बावजूद अभी तक प्रदेश में वह कहीं दिखाई नहीं दिए. अब गायब मंत्री को लेकर कांग्रेस ने इंदौर शहर में ‘गुमशुदा की तलाश’ वाले पोस्टर लगाए हैं, जिसपर 11 हजार रुपये इनाम का ऑफर दिया गया है.

पोस्टर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने कहा, “प्रदेश के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने के बाद से कई दिनों से गायब हैं. इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक में भी वह उपस्थित नहीं थे. कई समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि वो भूमिगत हैं, गायब हैं. प्रदेश के एक मंत्री का इस तरह गायब होना बताता है कि प्रदेश का ग्रह विभाग कोई काम नहीं कर रहा है.”

ढूंढ कर लाने वाले को दिया जाएगा इनाम
बीजेपी और प्रदेश सरकार उनका इस्तीफा नहीं ले रही है.जबकि पूरा देश और प्रदेश संपूर्ण विपक्ष सता दल के कई नेता बयान दे चुके है उन्हें हटाया जाए मगर उन्हें बचाया जा रहा है. इसको लेकर आज शहर के प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस ने पोस्टर लगाए लिखा गुमशुदा की तलाश ढूंढ कर लाने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होता निरंतर कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी.

सोशल मीडिया पर मांग रहे हैं लगातार माफी
इस घटनाक्रम के बाद से विजय शाह कई बार माफी मांग चुके हैं. हाल ही में विजय शाह ने माफी मांगते हुए कहा था कि, ”पाकिस्तान और आतंकवादियों द्वारा किए गए कृत्य से मन बहुत दुखी था. इसलिए उनके द्वारा कहे गए शब्द भाषाई भूल थी. क्योंकि सेना के प्रति उनके मन में हमेशा आदर और सम्मान रहा है. इसलिए भूलवश कह गए. शब्दों के लिए मैं फिर से बहन सोफिया कुरैशी और राष्ट्र से हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं.” हाईन्यूज़ !

नेपाल के PM रैपर बालेन शाह का भारत पर तीखा रुख, चीन भी आया मैदान में—क्या है पूरा विवाद?

नेपाल की बालेन सरकार ने मानसरोवर यात्रा के रूट पर सख्त ऐतराज जताया है. इसके साथ ही भारत-नेपाल के बीच लिपुलेख विवाद फिर से सुर्खियों

Read More »

“फॉर्च्युनर के लालच में गई जान, आरोपी पति को जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त”

दहेज के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने

Read More »

महोबा में भीषण सड़क हादसा: शादी का जश्न बना मातम, दूल्हे के भाई समेत 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. कुलपहाड़ के मुढारी तिगैला में दो बाइकों

Read More »

बरेली में जल जीवन मिशन की टंकी गिरी: 7 घायल, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के बरेली में जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार की भेंट हाल ही में निर्मित पानी की टंकी चढ़ गयी है. यहां  ग्राम

Read More »

गोरखपुर हादसा: आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली का वार, 2 युवकों की जान गई

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को आंधी-पानी के बीच कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली ने दो युवकों की जान ले ली. दोनों युवकों की

Read More »

West Bengal Result: ममता बनर्जी को बड़ा झटका! CM समेत 17 मंत्री हारे, इतिहास की सबसे बड़ी हार?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगा है,

Read More »

उत्तराखंड में वायरल लेटर से मचा सियासी बवाल, विधायक अरविंद पांडेय से बीजेपी ने मांगा जवाब

उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों एक कथित वायरल पत्र को लेकर हलचल तेज हो गई है. यह पत्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और गदरपुर

Read More »

Huma Qureshi जल्द करेंगी शादी? बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग डेट और वेन्यू की चर्चा तेज

हुमा कुरैशी काफी समय से रचित सिंह को डेट कर रही है. वहीं फैंस इस जोड़ी की शादी का इंतजार कर रहे हैं. फाइनली अब

Read More »