GDP के मोर्चे पर बड़ा झटका! वैश्विक अनिश्चितता के बीच UN ने घटाया भारत का ग्रोथ अनुमान, बताई ये बड़ी वजह

UN Predictions On GDP:HN/ दुनियाभर में उथल-पुथल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार के साथ आगे तो बढ़ती रहेगी लेकिन उसमें कमी आएगी. ये मानना है संयुक्त राष्ट्र का. यूएन ने अपने अनुमान में हालांकि 2025 के लिए भारत की जीडपी ग्रोथ को घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है. इससे पहले 2025 के जनवरी जीडीपी ग्रोथ का ये अनुमान 6.6 प्रतिशत था. 2024 भारत की जीडीपी 7.1 प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था.

यूएन ने अपनी रिपोर्ट में इस गिरावट के बाजवदू भारत को दुनिया की सबसे बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना है. ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट ‘2025 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं’ में दी गई है, जिसे 16 मई को जारी किया गया.

ग्रोथ के मोर्चे पर झटका 

रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि व्यापारिक तनाव और नीतियों में अनिश्चितताओं का असर पड़ा है. इसकी वजह से उत्पादन लागत में इजाफा, वैश्विक आपूर्ति में बाधा और वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इस सबके बावजूद उपभोग, लोगों का भारी निवेश, निर्यात में वृद्धि और सरकार खर्चों की मदद से भारत की जीडीपी की रफ्तार बनी रहेगी.

यूएन ने रिपोर्ट में ये भी कहा कि 2024 में भारत में महंगाई दर 4.9% रहने के बाद 2025 में ये कम होकर 4.3% पर आ सकती है. ये आरबीआई के लक्षित दायरे में  ही है. साथ ही, नौकरी के स्तर पर भी कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी जा रही है. इसके अलावा, महिला श्रम भागीदारी में असमानता बनी है और इसके ऊपर फोकस करने की जरूरत है. दूसरी तरफ आरबीआई ने भी मौद्रिक नीति में बदलाव लाते हुए जीडीपी को बनाए रखने के लिए इस साल यानी 2025 के फरवरी में नीतिगत ब्याज दरों को घटाने की प्रक्रिया शुरू की है.

बनी रहेगी तेज रफ्तार

इससे पहले 2023 में रेपो रेट 6.5 पर बना हुआ था. इसके अलावा, देश में महंगाई के मोर्च पर भी राहत मिली है. हाल में खुदरा और थोक महंगाई दर दोनों में गिरावट देखने को मिली है. इन सभी चीजों का जीडीपी पर सकारात्मक असर पड़ता है. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »