हज की हवाई यात्रा पर बढ़े 10 हजार रुपए तो ओवैसी ने उठाए सवाल, अब आ गया अल्पसंख्यक मंत्रालय का बयान

हज 2026 के लिए हवाई किराए में लगभग 10,000 रूपये की बढ़ोतरी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अल्पसंख्यक मंत्रालय ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है. मंत्रालय का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें बड़े आर्थिक दबाव से बचाने के मकसद से लिया गया है.

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, मिडिल ईस्ट में जारी संकट के कारण Aviation Turbine Fuel (ATF) की कीमतों में वैश्विक सस्तर पर तेज़ बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते एयरलाइंस ने प्रति यात्री 300 से 400 अमेरिकी डॉलर तक किराया बढ़ाने की मांग की थी.

हालांकि, हज कमेटी और सरकार के हस्तक्षेप के बाद यह बढ़ोतरी घटाकर केवल 100 डॉलर प्रति यात्री कर दी गई. इस तरह प्रति यात्री 200 से 300 डॉलर की राहत सुनिश्चित की गई है.

मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला व्यापक विचार-विमर्श और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लिया गया है, ताकि एक लाख से अधिक पंजीकृत हज यात्रियों की यात्रा प्रभावित न हो. साथ ही यह भी बताया गया कि निजी टूर ऑपरेटर पहले ही किराए में भारी वृद्धि कर चुके हैं और बाद में लगभग 150 डॉलर की अतिरिक्त बढ़ोतरी भी लागू की गई है.

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजीजू ने इस मुद्दे पर कहा कि हज हर मुस्लिम परिवार के लिए एक भावनात्मक और जीवन में एक बार पूरा होने वाला सपना होता है, और सरकार इस भावना का पूरा सम्मान करती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हज को सुलभ और किफायती बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

ओवैसी ने जताया कड़ा ऐतराज, बोले- सर्कुलर वापस लिया जाए

वहीं, इस मुद्दे पर AIMIM के मुखिया ने कड़ा ऐतराज़ जताया है. उन्होंने हज कमेटी द्वारा जारी उस सर्कुलर को वापस लेने की मांग की है, जिसमें ‘डिफरेंशियल एयरफेयर’ के नाम पर अतिरिक्त 10,000 रूपये वसूले जाने की बात कही गई है. ओवैसी का आरोप है कि मुंबई से जाने वाले यात्रियों से पहले ही 90,844 रूपये तक वसूले जा चुके हैं, जो आम यात्रियों के मुकाबले लगभग दोगुना है. ओवैसी ने सवाल उठाया है कि क्या हज कमेटी के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को ‘सजा’ दी जा रही है, जबकि इनमें से अधिकतर लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं. उन्होंने इस बढ़ोतरी को सीधा शोषण बताते हुए सर्कुलर को तुरंत वापस लेने की मांग की है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »