“योगेश गौड़ा हत्याकांड: उम्रकैद के बाद विधायक पद से बाहर हुए विनय कुलकर्णी”

कर्नाटक विधानसभा ने कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को अयोग्य घोषित कर दिया. ये कार्रवाई बीजेपी नेता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद की गई है. कांग्रेस नेता फिलहाल जेल में हैं और इस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. इस दोषसिद्धि (सजा) की वजह से विनय कुलकर्णी अब कर्नाटक विधानसभा के सदस्य नहीं रह सकते. उन्हें 15 अप्रैल 2026 से अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं. यह अयोग्यता संविधान के अनुच्छेद 191 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के अनुसार हुई है.

कांग्रेस नेता के लिए ये एक बड़ा झटका है, क्योंकि आजीवन कारावास की सजा पूरी करने के बाद वे छह साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. जब तक उन्हें ऊपरी अदालत से रोक (stay) नहीं मिल जाती, तब तक वे अयोग्य ही रहेंगे और भारत निर्वाचन आयोग उनकी दोषसिद्धि की तारीख से छह महीने के भीतर उपचुनावों की अधिसूचना जारी करेगा.

17 लोगों को सुनाई थी सजा

जज संतोष गजानन भट ने BJP नेता योगेश गौड़ा की 2016 में हुई हत्या के मामले में कुलकर्णी और 16 दूसरे लोगों को सजा सुनाई और उन सभी पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. योगेश गौड़ा उस समय BJP के जिला पंचायत सदस्य थे. उन्होंने 15 जून 2016 को धारवाड़ में उनके ही जिम में धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई थी.

इस मामले की जांच संबंधित पुलिस ने की थी और चार्जशीट में तत्कालीन जिला प्रभारी मंत्री कुलकर्णी का नाम हटा दिया था. BJP ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी और आरोप लगाया था कि मामले में जांच निष्पक्ष नहीं हुई. फिर 2019 में जब BS येदियुरप्पा मुख्यमंत्री थे, तब यह मामला CBI को सौंप दिया गया.

CBI ने 5 नवंबर, 2020 को कुलकर्णी को गिरफ्तार किया और उन्हें इस हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया. CBI ने आरोप लगाया है कि कुलकर्णी की गौड़ा के साथ निजी दुश्मनी और राजनीतिक रंजिश थी, जिन्होंने 2016 में जिला पंचायत चुनावों से हटने के उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. High News

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »