‘लाइफ जैकेट नहीं दी, जब डूबने लगे तो…’, बरगी डैम क्रूज हादसे में बाल-बाल बची संगीता ने बताया कहां हुई लापरवाही? 9 पहुंचा मौत का आंकड़ा

Jabalpur Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम हुआ क्रूज हादसा अब एक बड़ी मानवीय त्रासदी में तब्दील हो चुका है. अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. 6 की तलाश जारी है. 22 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. वहीं दिल्ली से घूमने आईं चश्मदीद संगीता कोरी के बयान ने प्रशासन और क्रूज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्थाओं की कलई खोलकर रख दी है. हादसे के समय क्रूज पर मौजूद संगीता कोरी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ दिल्ली से जबलपुर घूमने आई थीं. शाम करीब 6 बजे जब क्रूज वापस लौट रहा था, तभी मौसम बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ पानी अंदर भरने लगा.

संगीता के मुताबिक, हादसे के समय किनारे पर मौजूद स्थानीय लोग चिल्ला-चिल्लाकर और इशारे करके चालक को क्रूज सुरक्षित दिशा में ले जाने के लिए कह रहे थे. लेकिन चालक ने उनकी एक न सुनी. संगीता ने आरोप लगाया कि चालक के पास पर्याप्त अनुभव नहीं था. क्रूज प्रबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कम से कम जिनसे कमाई की जा रही है, उनकी जान की सुरक्षा तो सुनिश्चित होनी चाहिए.”

9 शव बरामद, 6 अब भी लापता

शुक्रवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल 22 लोग सुरक्षित निकाले गए. अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं. 6 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में सेना के गोताखोर जुटे हैं.

ऑपरेशन ‘हाइड्रोलिक’: क्रूज को बाहर निकालने की जंग

आगरा से आई सेना की टीम और NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है. पत्थरों के बीच रास्ता बनाकर भारी-भरकम हाइड्रोलिक मशीनें और जेसीबी नीचे उतारी गई हैं. गैस कटर की मदद से क्रूज के हिस्सों को काटा जा रहा है क्योंकि आशंका है कि कुछ शव अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं. मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी सहित आला अधिकारी मौजूद हैं.

क्या क्षमता से ज्यादा थे लोग?

हादसे का शिकार हुआ क्रूज 2006 से संचालित था. आधिकारिक तौर पर इसमें 29 पर्यटक और 2 क्रू मेंबर के होने की बात कही जा रही है, लेकिन चश्मदीद संगीता के अनुसार क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें 10-12 बच्चे थे जिनका टिकट नहीं लिया गया था.

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »