“तेलंगाना: चलती बाइक पर सास की हत्या, हार्ट अटैक की कहानी से रचा गया झूठ—पुलिस ने खोला राज”

Telangana Crime News:HN/ तेलंगाना के करिमनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी. इस पूरी वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान अरुणा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी स्नेहित (28) बताया जा रहा है, जिसने कुछ समय पहले कविता नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था. जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को स्नेहित अपनी सास अरुणा को बाइक पर कहीं ले जा रहा था। अरुणा पीछे बैठी हुई थी.

चलते वाहन पर अपनी सास को दे मारा हेलमेट

इसी दौरान स्नेहित ने चलते वाहन पर ही अपनी सास पर हेलमेट से हमला कर दिया. उसने पीछे बैठी अरुणा के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और बाइक से नीचे गिर गईं. गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद स्नेहित ने मामले को छिपाने की कोशिश की. उसने परिवार और आसपास के लोगों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि अरुणा को अचानक फिट्स (दौरा) पड़ा और वह बाइक से गिर गईं. शुरू में उसकी बात पर कुछ लोगों ने विश्वास भी किया.

सीसीटीवी कैमरों से हुआ घटना का खुलासा

लेकिन जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई. फुटेज में साफ दिखाई दिया कि स्नेहित ने जानबूझकर हेलमेट से हमला किया था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी.

सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी की पत्नी कविता ने भी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पारिवारिक रिश्तों में इस तरह की क्रूरता ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. High News !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »