‘यह चुनावी बिल है’, गैस सिलेंडर महंगा होने पर बोले राहुल का तंज गांधी, बताया महंगाई की गर्मी

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तेल और सिलेंडर को लेकर सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि मैंने कह दिया था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी.

राहुल गांधी ने कहा कि आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा हो गया है यानि एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी. राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए इसे चुनावी बिल बताृया है. कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि फरवरी से अब तक 1,380 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि सिर्फ 3 महीनों में रेट में 81 फीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है.

पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कामगारों और होटल संचालकों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी और हलवाई, हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा है. उन्होंने आगे कहा कि इन सबके अलावा इसका सीधा असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा. राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद तेल महंगा होने की अटकलों को लेकर तंज कसते हुए लिखा, “पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर.”

दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत
मिडिल ईस्ट में जंग के चलते ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत पैदा हो गई है. कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी लोगों को कईं-कईं दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. इसी बीच आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ गए हैं. ऐसे में राहुल गांधी का कहना है कि अब सरकार तेल के दाम भी बढ़ा सकती है.

 

बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और 4 मई को नतीजे आएंगे. ऐसे में ये माना जा रहा है कि इसके बाद सरकार के तेल के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »