“जबलपुर क्रूज हादसा: एक और शव मिलने से मृतकों की संख्या 13 पहुंची”

बरगी डैम क्रूज हादसे अब तक 11 लोगों की जान चली जाने की खबर आ रही थी. वहीं रविवार (3 मई) को सुबह एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. इसके बाद एक व्यक्ति कामराज की भी बॉडी निकाली गई है. जिससे मृतकों की संख्या अब 13 हो गई है.

बता दें कि कामराज लापता लोगों में आखिरी व्यक्ति बचा था. जिसे अभी N D R F और गोताखोरों की टीम ने निकाल लिया है. राहत-बचाव दलों द्वारा दिन रात तलाशी अभियान चलाया गया. मौसम कराब होने के बाद भी तलाशी अभियान में रुकावट नहीं और अभियान लगातार चलता रहा.

4 दिन में इस तरह मिले मृतकों के शव

बरगी डैम हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के पहले दिन 4 शव मिले थे. दूसरे दिन 5 शव बरामद किए गए थे. वहीं तीसरे दिन 2 शव और आज सुबह चौथे दिन एक बच्चा और एक व्यक्ति यानी दो शवों को निकाला गया है. इससे मृतकों का कुल आंकड़ा 13 तक पहुंचा गया है.

राज्य के पर्यटन मंत्री ने किया ये दावा

मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शनिवार (2 मई) को कहा कि जबलपुर में हुई क्रूज नाव दुर्घटना तेज तूफान के कारण उठी ऊंची लहरों की वजह से हुई. उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2006 में बनी क्रूज नाव ‘कैटामरैन’ इस तरह डिजाइन की गयी थी कि उसके डूबने की संभावना बेहद कम थी.

राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह नाव बृहस्पतिवार शाम नर्मदा नदी पर स्थित बरगी बांध में आए तूफान के दौरान पलट गई थी. नाव में सवार 41 यात्रियों में से 28 को बचा लिया गया. लोधी ने कहा कि यह वर्ष 2006 मॉडल का कैटामरैन (विशेष डिजाइन की याट) था. इसे इस प्रकार बनाया गया था कि यह आसानी से नहीं डूबे. इसके डूबने की आशंका नगण्य थी.

दिल्ली के एक परिवार के 3 लोगों की मौत

गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गए दिल्ली के एक परिवार की यात्रा नर्मदा नदी के बरगी जलाशय में क्रूज के पलटने के कारण दर्दनाक हादसे में बदल गई. इस दुर्घटना में परिवार के छह में से तीन सदस्यों की मौत हो गई. परिजन के अनुसार, दिल्ली कैंट क्षेत्र का मैसी परिवार मंगलवार को जबलपुर में एक रिश्तेदार के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था. High News!

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »