हुमा कुरैशी काफी समय से रचित सिंह को डेट कर रही है. वहीं फैंस इस जोड़ी की शादी का इंतजार कर रहे हैं. फाइनली अब खबर आ रही है कि हुमा अपने बॉयफ्रेंड रचित से जल्द ही शादी करने वाली हैं. इस जोड़े ने अमेरिका में गुपचुप सगाई की थी और अब ये शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. जानते हैं हुमा और रचित कब शादी के बंधन में बंध रहे हैं.
कब है हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा कुरैशी और उनके मंगेतर रचित सिंह की मच अवेटेड शादी 2026 के एंड तक होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबित, “फिलहाल वे अक्टूबर के एंड या नवंबर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.” हालांकि हुमा या रचित की ओर से अभी तक इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गयाहै. लेकिन रिपोर्ट से कंफर्म होता है कि शादी की तैयारियां ज़ोरों से चल रही हैं.
कैसी शादी चाहती हैं हुमा कुरैशी?
रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी और रचित सिंह एक सिंपल शादी और ग्रैंड रिसेप्शन चाहते हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “हुमा को जानते हुए, वह एक छोटी सी इंटीमेट शादी की पार्टी करेंगी और फिर इंडस्ट्री के लिए एक रिसेप्शन देंगी,शायद एक ग्रैंड शादी नहीं, बल्कि कुछ ऐसा जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे, जिसके बाद एक बड़ा रिसेप्शन होगा. फिलहाल, सबसे ज्यादा पॉसिबिलिटी है कि ये शादी मुंबई में होगी.”हाई न्यूज़!















