महाकाल मंदिर में चल रही थी भस्म आरती, तभी शिप्रा नदी से शिवलिंग रूप में अचानक प्रकट हुए ‘महादेव’… देखने को उमड़ी हजारों की भीड़

Ujjain News: उज्जैन में आज सुबह (1 मई) विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक और भस्म आरती हो रही थी. तो दूसरी और सिंहस्थ 2028 को लेकर खुदाई का कार्य जारी था. इस खुदाई के दौरान अचानक JCB के ड्राइवर नरेश प्रजापति को शिवलिंग नुमा आकृति देखी. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर के जिम्मेदारों तक पहुंचाई. जानकारी लगते ही महाकाल मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. देखा कि यह एक अति प्राचीन शिवलिंग है. इसके बाद पुजारी ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं ने भी इस स्थान पर पहुंचकर शिवलिंग का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्य जारी है. दत्त मंदिर के सामने महाकालेश्वर मंदिर चौराहा पर खुदाई का काम इन दिनों जारी है. आज सुबह यहां चल रही खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ ही अन्य अति प्राचीन पत्थर निकले हैं. पंडित शर्मा ने बताया कि यह नगरी बाबा महाकाल की है, जहां कई अति प्राचीन शिवलिंग हैं. खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग कितना पुराना है, ये तो पुरातत्व विभाग की टीम ही बता पाएगी. लेकिन फिर भी यह मामला आस्था विश्वास का है. इसीलिए जिन्हें भी शिवलिंग के निकलने की जानकारी मिल रही है वो यहां पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »