हरदा ब्लास्ट पर एमपी में हुई सियासत तेज, कांग्रेस विधायक ने की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Harda News Today:HN/ हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मृतक और घायल सहित जिनके मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन पीड़ितों के हक में श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में मुआवजे के लिए मुकदमा दायर किया है.

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का दावा है कि हरदा ब्लास्ट मामले की रिपोर्ट का आंकड़ा आ गया है. 136-142 के आसपास प्रभावित लोगों का आंकड़ा सामने आया है. श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

‘पीड़ितों को नहीं मिल रहा मुआवजा’
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की इन बातों पर हरदा से कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने कहा कि श्रम मंत्री के जरिये बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को मुआवजे के लिए चयनित किया गया है, सबसे पहले तो इसकी रिपोर्ट ओपन होना चाहिए.

कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने कहा, “जांच समिति ने आज तक इस मामले की रिपोर्ट को जनता के सामने नहीं रखा है, मैं यहां का जनप्रतिनिधि हूं. हमारे क्षेत्र के लोगों को मुआवजा नहीं मिल रहा है.” हरदा पीड़ितों को लेकर उन्होंने कहा,”पीड़ित लोग मेरे पास आ रहे हैं, मैं क्या जवाब दूं?”

‘घटना की नहीं दी जा रही प्रॉपर जानकारी’
घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस विधायक आरके दोगने का कहना है कि 6 फरवरी को फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था. इसमें कई पीड़ितों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है. उन्होंने कहा कि अब तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है.

आरके दोगने ने कहा, “हरदा घटना के पीड़ित दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने सरकार से पीड़ितों के मदद की मांग की.” कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैंने दो-दो बार इस मामले को विधानसभा में भी उठाया है. बावजूद प्रॉपर जानकारी नहीं दी जा रही है.”

‘मुआवजे की संख्या 200 है रखी’
मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि जितने नाम हमें श्रमिकों के मिले हैं, उनकी तरफ से मंत्रालय ने मुआवजे के लिए मुकदमा लगाया है. ये संख्या 200 तक रखी है, जिससे भविष्य में कोई पीड़ित क्लेम करता है तो उसके साथ भी न्याय हो सके. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »