Navratri Do’s and Don’ts: नवरात्रि में भूलकर भी न करें यह 9 काम, वरना माता हो जाती हैं गुस्सा

What Should Not Be Done During Navratri Fast:HN/ चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 19 मार्च से शुरू हो रहा है और इसके साथ ही शुरू हो रही है मां दुर्गा की उपासना के नौ दिनों की पवित्र श्रृंखला जो 27 मार्च तक चलेगी. मान्यता है कि ये नौ दिन देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना के लिए बेहद शुभ होते हैं. इस दौरान लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और सात्विक लाइफस्टाइल अपनाते हैं. लेकिन अगर आप भी इस बार पूरे विधि-विधान से व्रत रखने का सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां आपकी साधना को प्रभावित कर सकती हैं,  चलिए आपको बताते हैं कि आपको क्या नहीं करना चाहिए.

किन चीजों से आपको बचने की जरूरत?

सबसे पहले, नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें.  मांसाहार, अंडा, शराब, तंबाकू जैसी चीजें व्रत में वर्जित मानी जाती हैं. इसके अलावा सरसों का तेल, हींग और साधारण नमक भी कई लोग इस दौरान इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि इन्हें भी तामसिक प्रवृत्ति का माना जाता है.

बाल दाढ़ी कटवाना अशुभ

नवरात्रि में बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना या नाखून काटना भी अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर की ऊर्जा कम होती है और साधना में बाधा आती है. इसी तरह व्रत के दौरान गेहूं, चावल और दाल जैसी सामान्य चीजों से भी परहेज करना चाहिए और केवल व्रत में मान्य आहार ही लेना चाहिए.

इन दिनों अपने व्यवहार पर भी नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होता है. गुस्सा करना, झूठ बोलना या किसी की निंदा करना नकारात्मक एनर्जी को बढ़ाता है, जिससे पूजा का प्रभाव कम हो सकता है. कोशिश करें कि मन शांत रखें, सकारात्मक सोचें और दूसरों की मदद करें.

अगर आपने घर में अखंड ज्योति जलाई है, तो उसे कभी भी अकेला छोड़कर घर से बाहर न जाएं. यह श्रद्धा और सुरक्षा दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके साथ ही, नवरात्रि के दौरान लोहे के सामान, फर्नीचर या नुकीली चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए.

साफ सफाई का विशेष ध्यान

व्रत के दौरान साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें. पूजा स्थल को स्वच्छ रखें और हर दिन स्नान के बाद ही पूजा करें. मान्यता है कि शुद्धता बनाए रखने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा का वास होता है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है.  नवरात्रि सिर्फ व्रत रखने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मसंयम, श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है. अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो यह नौ दिन न सिर्फ स्पिरिचुअल रूप से बल्कि मेंटल रूप से भी आपको मजबूत बना सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »