MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ के लिए 3600 करोड़ के नए प्रावधान किए, गीता भवन का किया भूमि-पूजन

Ujjain Development Projects:HN/ सिंहस्थ की दृष्टि से उज्जैन को 664 करोड़ से अधिक के न भूतो न भविष्यति जैसे विकास कार्यों की सौगात मिली है. चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन को बदनावर से 8 लेन सुपर एक्सप्रेस हाईवे की सौगात दी है. दिल्ली जाने के लिए देवास-इंदौर के पास से सीधे गरोठ हाईवे भी मिला है.

इसके अलावा 3839 करोड़ लागत का नेशनल हाईवे गुजरात के द्वारका से असम में चीन सीमा तक बनेगा. यह एनएच गुजरात के सोमनाथ और उज्जैन के महाकाल को सीधे जोड़ेगा. केंद्रीय केबिनेट ने इसे मंजूरी दी है. यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश चहुंओर प्रगति कर रहा है और मध्यप्रदेश इस विकास यात्रा में हर कदम पर भारत सरकार के साथ है.

सिंहस्थ विकास कार्यों के लिए 3600 करोड़ के प्रावधान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के मद्देनजर 13.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी हैं. इसके साथ ही वर्ष 2026-27 में 3600 करोड़ के कार्यों के लिए नए प्रावधान किए हैं.”

उन्होंने कहा, “भगवान मंगलनाथ की कृपा से मंगल बेला में लगभग 664 करोड़ के अलग-अलग कार्यों में नए मार्ग, विक्रम आरओबी, सड़क चौड़ीकरण, नए सीसी रोड भी शामिल हैं. उज्जैन में 77 करोड़ से अधिक लागत के गीता भवन निर्माण के लिए भी भूमि-पूजन किया गया है. प्रदेश में विकास का क्रम जारी है.प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भगवन, गांवों में आदर्श ग्राम, वृंदावन ग्राम बनाए जा रहे हैं.”

किसान कल्याण वर्ष में उल्लेखनीय कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं. पशुपालन विभाग ने सवा साल में 25 प्रशितक दूध उत्पादन बढ़ाया है. किसानों को 5 से 8 रुपए लीटर अधिक मूल्य का लाभ मिला है.

प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जरूरी बदलाव किए गए हैं. स्कूली बच्चों को साइकिलें, ड्रेस, किताबें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं. टॉपर बच्चों को स्कूटी, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की सौगात मिल रही है. अब प्रदेश के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क दूध के पैकेट मिलेंगे. इसके लिए माता यशोदा के नाम से नई योजना की शुरुआत की गई है.”

सांस्कृतिक अभ्युदय का शंखनाद- राज्यपाल 

इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा, “उज्जैन में भव्य गीता भवन सहित करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भविष्य के सांस्कृतिक अभ्युदय का शंखनाद है. इंदौर और जबलपुर के बाद आज उज्जैन में भव्य गीता भवन तैयार करने के लिए भूमि-पूजन हुआ है. यह गीता भवन प्रदेशवासियों में सुसंस्कारों का बीजारोपण और सनातन ज्ञान को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी कदम है.

यहां युवाओं, शोधार्थियों और नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन और संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी. जो समाज में भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों की परंपरा के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा. यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और संकल्प से सिद्धि का प्रतीक है. इन नगरीय विकास योजनाओं से निश्चित रूप से धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »