व्हाट्सएप पर रोज सुबह-सुबह मैसेज करते हैं अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा ने किया खुलासा

बॉलीवुड में कुछ रिश्ते फिल्मों तक सीमित रहते हैं, लेकिन कुछ दोस्तियां सालों बाद भी उतनी ही मजबूत रहती हैं. अमिताभ बच्चन और प्रेम चोपड़ा की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही है. आज के समय में, जहां लोग अपने काम और जिंदगी में बिजी हो जाते हैं. वहां अमिताभ बच्चन लोगों के लिए एक मिसाल है क्योंकि वो हमेशा एक सच्चे दोस्त की तरह, अपने करीबियों के मुश्किल वक्त में भी साथ खड़े रहते है.

रोज सुबह मैसेज भेजते हैं अमिताभ 

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने बताया कि जब वह पिछले साल बीमार पड़े और अस्पताल में भर्ती हुए, तभी से अमिताभ बच्चन उन्हें रोज सुबह एक मैसेज भेजते हैं. हर दिन वह मैसेज में लिखते है ‘जल्दी ठीक हो जाओ, प्रेम… तुम्हारे लिए दुआ कर रहा हूं.’ हालांकि जब प्रेम चोपड़ा ने खुद अमिताभ को कहा कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं, तब भी अमिताभ ने उन्हें मैसेज करना बंद नहीं किया. प्रेम ने हंसते हुए बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी बड़े प्यार से रोज मैसेज भेजते रहते हैं.

पिछले साल हुआ था हार्ट सर्जरी 

बता दें, प्रेम चोपड़ा को पिछले साल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें वायरल इंफेक्शन के साथ दिल की गंभीर बीमारी एओर्टिक स्टेनोसिस थी. इलाज के दौरान बिना ओपन हार्ट सर्जरी के उनका सफल ऑपरेशन किया गया. उनके दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने भी बताया कि अब वह घर पर हैं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. प्रेम चोपड़ा और अमिताभ बच्चन ने 70 और 80 के दशक में वो कौन थी, उपकार, बॉबी, दो अंजाने और दोस्ताना जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया, जहां प्रेम अक्सर खलनायक की भूमिका में नजर आए. छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में प्रेम चोपड़ा ने सैकड़ों फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार विलेन में गिने जाते हैं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »