Men Vs Women In Love: मर्दों को पहले होता है इश्क या औरतों को? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी ये नई बड़ी स्टडी

Do Men Fall In Love Faster Than Women:HN/ प्यार को लेकर एक आम धारणा लंबे समय से चली आ रही है कि महिलाएं ज्यादा भावुक होती हैं, जल्दी जुड़ जाती हैं और रिश्ते को संभालकर रखती हैं, जबकि पुरुष कम खुलते हैं, कम इमोशनल होते हैं और जल्दी पीछे हट जाते हैं. लेकिन हाल की वैज्ञानिक रिसर्च इस सोच को काफी हद तक गलत साबित करती है. नई स्टडीज बताती हैं कि पुरुष भी उतनी ही गहराई से प्यार करते हैं, बस उनका तरीका और समय अलग होता है.

क्या निकला है रिसर्च में?

दो हालिया साइकोलॉजिकल स्टडी ने यह समझने की कोशिश की कि पुरुष और महिलाएं प्यार को कैसे महसूस करते हैं. इन रिसर्च से साफ हुआ कि दोनों के बीच अंतर है, लेकिन यह अंतर कम या ज्यादा का नहीं, बल्कि कैसे और कब का है. पहली स्टडी, जो 2025 में BMC journals में पब्लिश हुई, उसमें 18 से 25 साल के 808 युवाओं पर रिसर्च की गई. इसमें पाया गया कि पुरुष आमतौर पर महिलाओं से करीब एक महीने पहले प्यार में पड़ जाते हैं. वहीं महिलाएं प्यार को थोड़ा ज्यादा तीव्रता से महसूस करती हैं और अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा सोचती हैं.

रिसर्चर्स का मानना है कि यह अंतर हमारे इवोल्यूशन से जुड़ा हो सकता है. पुरुषों के लिए जल्दी प्यार में पड़ना और कमिटमेंट दिखाना एक तरह से जरूरी था, जबकि महिलाओं ने पार्टनर चुनने में ज्यादा सावधानी बरतने की प्रवृत्ति विकसित की. इसलिए अगर कोई पुरुष पहले “आई लव यू” कहता है, तो जरूरी नहीं कि वह दिखावा कर रहा हो, यह उसकी नैचुरल प्रवृत्ति हो सकती है.

भावनाओं को लेकर क्या होता है असर?

दूसरी स्टडी, जो 2024 में की गई, ने रिश्तों के अलग-अलग चरणों में प्यार के अनुभव को समझने की कोशिश की. इसमें हजारों लोगों की भावनाओं को रियल टाइम में ट्रैक किया गया. नतीजों में सामने आया कि सगाई के दौरान महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा प्यार महसूस करती हैं, लेकिन शादी के शुरुआती दो सालों में उनके इमोशनल अनुभव में थोड़ी गिरावट देखी जाती है. वहीं पुरुषों का प्यार धीरे-धीरे और ज्यादा स्थिर रहता है. इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाएं शादी के बाद कम प्यार करती हैं. बल्कि यह दिखाता है कि रिश्ते के साथ प्यार का रूप बदलता है. कई बार जिम्मेदारियां और रोजमर्रा की जिंदगी उस शुरुआती उत्साह को थोड़ा कम कर देती हैं.

क्या अंतर है दोनों स्टडी में?

इन दोनों स्टडीज से एक बात साफ होती है कि पुरुष और महिलाएं अलग-अलग तरीके से प्यार करते हैं, लेकिन दोनों ही गहराई से जुड़ने में सक्षम हैं. प्यार का सफर हर किसी के लिए अलग होता है कोई जल्दी पहुंचता है, कोई धीरे, लेकिन मंजिल एक ही होती है. सबसे जरूरी बात यह है कि हम अपने पार्टनर के प्यार करने के तरीके को समझें, उसकी गहराई और उसका बदलता रूप को देखें. क्योंकि यही समझ किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाती है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »