हाई कोर्ट पहुंचे गौतम गंभीर, ‘डीपफेक’ वीडियो से हुए बहुत परेशान; कर दी करोड़ों के हर्जाने की मांग

Gautam Gambhir Lawsuit Against Deepfake:HN/ भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच, पूर्व सांसद और वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अदालत में एक सिविल मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनके नाम, चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. गंभीर का आरोप है कि उनके नाम से कई फर्जी वीडियो और पोस्ट फैलाए जा रहे  है.

दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में गंभीर का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर उनके नाम से कई फर्जी वीडियो और पोस्ट फैलाए जा रहे हैं. इन वीडियो में डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसा दिखाया जाता है जैसे वे खुद कुछ बयान दे रहे हों, जबकि हकीकत में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा.

उनके वकीलों के मुताबिक, एक फर्जी इस्तीफा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लगभग 29 लाख बार देखा गया, जबकि एक अन्य वीडियो में उन्हें सीनियर क्रिकेटरों के वर्ल्ड कप खेलने पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया. इस वीडियो को करीब 17 लाख लोगों ने देखा.

सोशल मीडिया समेत कई कम्पनी को बनाया  पक्षकार

दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में गौतम गंभीर ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के साथ-साथ बड़ी कंपनियों को भी पक्षकार बनाया गया है. इनमें अमेजॉन ,फ्लिप्कार्ट, मेटा , एक्स और गूगल जैसी कंपनियां शामिल हैं. आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति उनके नाम और तस्वीर वाले पोस्टर और अन्य सामान भी बेचे जा रहे हैं. गंभीर ने अदालत से मांग की है कि उनके नाम, फोटो, आवाज या पहचान का किसी भी तरह से इस्तेमाल बिना उनकी लिखित अनुमति के न किया जाए. साथ ही उन्होंने फर्जी वीडियो और पोस्ट तुरंत हटाने के लिए अंतरिम आदेश जारी करने की भी अपील की है.

गौतम गम्भीर ने 2.5 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की

कोर्ट में गंभीर के वकील ने कहा मेरी पहचान का इस्तेमाल गलत जानकारी फैलाने और पैसे कमाने के लिए किया जा रहा है. यह सिर्फ व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि कानून और सम्मान की रक्षा का सवाल है. इस मामले में उन्होंने करीब 2.5 करोड़ रुपये हर्जाने की भी मांग की है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »