February 2026 Box Office: फरवरी 2026 में बॉक्स ऑफिस का किंग कौन? टॉप 5 में साउथ फिल्मों का रहा दबदबा

February 2026 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फरवरी का महीना बहुत ही निराश करने वाला रहा. ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी फरवरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में तीन फिल्में साउथ इंडस्ट्री से और दो बॉलीवुड से रही हैं.

फरवरी में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हुई

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फरवरी महीने का कुल ग्रॉस कलेक्शन 427 करोड़ रहा, जो जनवरी के 1314 करोड़ के मुकाबले बहुत कम है. साल 2023 के बाद से यह पहली बार है जब फरवरी में कमाई का आंकड़ा 500 करोड़ के नीचे रहा है, जिससे यह पिछले कुछ वर्षों का सबसे कमजोर महीना साबित हुआ.

February 2026 Box Office: फरवरी 2026 में बॉक्स ऑफिस का किंग कौन? टॉप 5 में साउथ फिल्मों का दबदबा

कमाई में ‘ओ’ रोमियो’ सबसे आगे, तमिल फिल्मों का रहा जलवा

फरवरी में रिलीज हुई फिल्मों में शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ ने सबसे ज्यादा कमाई की है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 74 करोड़ का कलेक्शन किया.

थाई किझावी: दूसरे नंबर पर कम बजट में बनी तमिल कॉमेडी फिल्म ‘थाई किझावी’ है, जिसने 70 करोड़ की कमाई की. शिवकुमार मुरुगेसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राडिका सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं और यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

द केरल स्टोरी 2: लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का कारोबार किया.

विद लव: चौथे नंबर पर मदन द्वारा निर्देशित तमिल रोमांटिक-कॉमेडी ‘विद लव’ रही, जिसने 37 करोड़ बटोरे. अभिशन जीविंथ और अनास्वरा राजन अभिनीत यह फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो रही है.

विष्णु विन्यासम: पांचवें स्थान पर तमिल फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ है, जिसने 15 करोड़ की कमाई की. यदुनाथ मारुति राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्री विष्णु और नयन सारिका लीड रोल में हैं.

इंडियन बॉक्स पर दो महीने में कितना कलेक्शन हुआ

जनवरी में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ चल गई और इसकी वजह से कलेक्शन अच्छा रहा है. वहीं फरवरी में शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं जुटा पाई. साल 2026 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 1741 करोड़ रहा है, जो 2025 की तुलना में 24% कम है.

 

 

हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट को मार्च महीने से उम्मीद ज्यादा है. मार्च में फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हो चुकी है और प्रीडिक्शन है कि ये फिल्म 1500 करोड़ तक कमा सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट ये उम्मीद जता रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ अब तक की पूरी भरपाई कर देगी.  हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »