‘जसप्रीत बुमराह के बाद क्या…’, आश्विन ने दी टीम इंडिया को चेतावनी, जानिए क्या कहा

जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी को लीड करते हैं, वह अपने दम पर मैच के रुख को पलटने का दमखम रखते हैं. पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को एक चेतावनी दी है. उनका मानना है कि अश्विन के संन्यास के बाद टीम इंडिया को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि बल्लेबाजी ठीक है, लेकिन गेंदबाजी अगली पीढ़ी को शायद कम आकर्षक लगे. Revsportz पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, ‘वाइट बॉल क्रिकेट में जिस दर्जे के बल्लेबाज हमारे पास है, उनका कोई जवाब नहीं. अगले 10 सालों में टीम इंडिया कई वाइट बॉल ट्रॉफी जीतेगी, और ये हमारी बल्लेबाजी की वजह से ही होगा.’

हालांकि उन्होंने जसप्रीत बुमराह के बाद पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘इस वाइट बॉल टीम में जसप्रीत बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण है, उनके बाद क्या होगा?’ अश्विन का मानना है कि बेशक गेंदबाज टीम को मैच जिताते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य में गेंदबाज बनने का आकर्षण कम हो सकता है.

अश्विन ने कहा, ‘मुझे चिंता है कि बल्लेबाजी के मुकाबले गेंदबाज अब उतनी आकर्षक नहीं रह गई, इसी कारण हो सकता है कि बच्चे इस खेल को न अपनाए. खेल से मेरा मतलब बल्लेबाजी और गेंदबाजी, अलग अलग खेल है. खेल के तौर पर गेंदबाजी आकर्षक नहीं है, ऐसा लगता है जैसे आप मनोरंजन कर रहे हैं. उन्हें छक्के-चौके मारने का मौका दे रहे हैं. तो कोई क्यों सोचना चाहेगा कि गेंदबाजी हमें टूर्नामेंट या सीरीज जिता पाएगा.’

ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर अश्विन ने कहा भारतीय क्रिकेट का मतलब कुछ गिने चुने लोग नहीं हैं, बल्कि इससे ज्यादा है. गौतम गंभीर के नजरिए का भी उन्होंने समर्थन किया, क्योंकि वह टीम को व्यक्तिगत खिलाड़ियों से ऊपर रखते हैं.

अश्विन ने कहा, ‘गौतम गंभीर मुझे पसंद है. उनके प्रति लोगों की राय अलग-अलग हो, लेकिन वह ऐसे इंसान हैं जो व्यक्तिगत खिलाड़ियों से ऊपर टीम को रखते हैं. वह किसी एक खिलाड़ी की जगह पूरी टीम को जीत का श्रेय देते हैं. उनकी ये बात मुझे पसंद है.’ हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »