हैकर्स के निशाने पर है MP के IAS, कलेक्टर की फेक आईडी बनाकर लोगों से की जा रही ठगी

516607038

MP Cyber Crime News: HN/ साइबर जालसाजों के निशाने पर इन दिनों मध्यप्रदेश के कलेक्टर हैं. जबलपुर, धार, सिवनी, उमरिया और शहडोल के कलेक्टरों के फेक अकाउंट के बाद अब अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर का फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है. ये जालसाज लोगों को व्हाट्सएप मैसेज कर पैसों की मांग कर रहा है.

मध्यप्रदेश में साइबर जालसाज बड़ी ही तेजी के साथ एक्टिव है. अब तक ये जालसाज आम लोगों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर पैसों की डिमांड करते थे, लेकिन अब इन जालसाजों ने प्रदेश के अफसरों के सोशल मीडिया के फर्जी अकाउंट बनाना शुरू कर दिए हैं. अफसरों के नाम से बनाए गए अकाउंट से ये जालसाज आसानी से पैसे हड़प रहे हैं. इन जालसाजों ने इस बार अलीराजपुर कलेक्टर के व्हाट्सएप अकाउंट को हेक कर लिया है.

जबलपुर कलेक्टर के रिश्तेदार से हड़पे पैसे

दो-तीन दिन पहले साइबर जालसाजों ने जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया था. इस अकाउंट के माध्यम से जालसाजों ने जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के नाम पर एक रिश्तेदार से 25000 रुपये की ठगी की थी. जब इसकी भनक कलेक्टर को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत की, जिसके बाद साइबर सेल की टीम इस फर्जी व्यक्ति की तलाश कर रही है. इधर जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने तुरंत आईडी ब्लॉक की.

धार कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम पर भी कुछ दिन पहले एक व्हाट्एप अकाउंट बनाया गया था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने कलेक्टर के फोटो का उपयोग कर लोगों को मैसेज किया और पैसों की डिमांड की. फ्रॉड के लिए जालसाज ने श्रीलंका का नंबर इस्तेमाल किया था. इसके बाद कलेक्टर ने एक अलर्ट मैसेज जारी किया, जिसमें उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति के मैसेज कर पैसे मांगने की बात कही और बताया कि ऐसा मैसेज आने पर जरूर शिकायत करें.

प्रमुख सचिव की आईडी हैक

जून महीने में मध्य प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव संजय दुबे की फेसबुक आईडी हैक की गई थी. इसके बाद हैकर्स ने फेसबुक के माध्यम से मध्य प्रदेश में मिली बीजेपी की जीत को शिवराज सिंह चौहान की जीत लिखकर स्क्रीनशॉट लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »