CM मोहन यादव अधिकारियों की गलती पर लेते हैं तत्काल एक्शन, सरकार बनने के बाद इतने अफसरों पर गिरी गाज

Madhya Pradesh News:HN/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने प्रशासनिक सिस्टम के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. प्रदेश में कोई भी बड़ी घटना घटित होने के बाद संबंधित जिले के कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अफसरों को हटाने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है. सीएम मोहन यादव के पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक कई अफसरों को हटाया जा चुका है.

सीएम मोहन यादव ने अफसरों को हटाने की कार्रवाई की शुरुआत गुना जिले से की थी. गुना में एक बस में आग लगने की वजह से 13 लोग जिंदा जल गए थे. इस घटना के बाद सीएम मोहन यादव गुना पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की थी. वहीं इस भयावह हादसे के बाद सीएम ने कलेक्टर, एसपी सहित कई अन्य अफसरों को हटाया था. वहीं सीएम का यह सख्त रुख यही नहीं रुका, बल्कि इसके बाद भी कई घटनाओं के बाद अफसरों पर गाज गिरी.

अब तक इतने अफसरों को सीएम ने हटाया
27 दिसंबर की देर रात गुना बस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए थे. इस मामले में सीएम के निर्देशों के बाद राज्य परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा, जिला कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय खत्री का तबादला कर दिया गया था. साथ ही गुना के मुख्य चिकित्स अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निलंबित किया गया था.

जनवरी के पहले हफ्ते में जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को एक समीक्षा बैठक के अगले दिन हटा दिया गया था, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके व्यवहार और अनुपलब्धता की शिकायत की थी.

फरवरी महीने में हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लॉस्ट मामले में कारखाना निरीक्षक और सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा नवीन कुमार बरवा को निलंबित किया गया था. कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक को संजीव कुमार को हटाया गया था.

जून महीने में सिवनी में 50 से ज्यादा गौवंश के शव मिले थे. इस मामले में सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार सिंह को हटाया गया था.

देवास जिले के सोनकच्छ में तहसीलदार द्वारा किसान से अभद्र भाषा में बात करने पर तहसीलदार को हटाया गया था. इस मामले में मोहन यादव ने कहा था कि अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें. इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बीते दिनों मंदसौर कलेक्ट्रेट दफ्तर में एक किसान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किसान जमीन पर लेटा नजर आ रहा था. इस घटना के बाद मंदसौर कलेक्टर का तबादला किया गया.

सागर में दीवार गिरने की घटना से नौ बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कलेक्टर-एसपी सहित एसडीएम को भी हटाया. प्रभारी सीएमओ धनंजय गुमास्ता और उपयंत्री वीर विक्रम को सस्पेंड किया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »