Year Ender 2025: इस साल टेस्ट में 10 सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें; दूसरे नंबर पर भारत

भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बुरी हार में से एक है कोलकाता में हुआ वो मैच, जब भारत को जीतने के लिए सिर्फ 124 रन बनाने थे. टीम इंडिया 100 रन भी नहीं बना पाई. साल 2025 में सिर्फ 2 बार हुआ है, जब कोई टीम टेस्ट में 100 से कम स्कोर बना पाई. इस साल सबसे न्यूनतम टेस्ट स्कोर की टॉप-10 लिस्ट में 3-3 बार वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे टीम हैं. वेस्टइंडीज के नाम सबसे कम स्कोर है.

1. साल 2025 में सबसे कम टेस्ट स्कोर (27)

साल 2025 में 27 रन का स्कोर टेस्ट में सबसे कम है, जो वेस्टइंडीज ने बनाया था. किंग्स्टन में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 204 रन बनाए थे. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम मात्र 27 रनों पर ढेर हो गई. इस पारी में मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए थे. वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे. ये इतिहास का दूसरा सबसे छोटा टेस्ट टोटल भी है.

2. लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत (93)

वेस्टइंडीज के बाद सिर्फ भारतीय टीम है, जो इस साल एक टेस्ट पारी में 100 से कम रन बना पाई. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को जीतने के लिए मात्र 124 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम 93 रनों पर सिमट गई. इसके बाद पिच को लेकर भी काफी बवाल हुआ था, जहां बल्लेबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए थे.

3. इंग्लैंड (110)

इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 110 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी, हालांकि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन कर ये टेस्ट जीत लिया था.

4. ज़िम्बाब्वे (111)

अप्रैल, 2028 में जिम्बाब्वे टीम बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों पर ऑल-आउट हुई थी, ये टेस्ट बांग्लादेश जीत गई थी.

5. ज़िम्बाब्वे (117)

पांचवें नंबर पर भी जिम्बाब्वे है, टीम अगस्त में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी. ये टेस्ट भी जिम्बाब्वे हार गया था.

6. ऑस्ट्रेलिया (121)

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम का भी नाम है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. जुलाई में टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 121 रनों पर सिमट गई थी. हालांकि ये टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था, ये वही टेस्ट है जब वेस्टइंडीज लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 रनों पर सिमट गई थी.

7. वेस्टइंडीज (123)

जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम 123 रनों पर सिमट गई थी. ये टेस्ट वेस्टइंडीज हार गया था.

8. ज़िम्बाब्वे (125)

ये वही टेस्ट है जब जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 117 रनों पर ऑल-आउट हुई थी, वो स्कोर लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. इसी मैच की पहली पारी में जिम्बाब्वे 125 पर ढेर हुई थी, जो लिस्ट में 8वें नंबर पर है.

9. अफगानिस्तान (127)

अफगानिस्तान टीम अक्टूबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 127 रनों पर ऑलआउट हुई थी, इस टेस्ट में जिम्बाब्वे टीम ने जीत दर्ज की थी.

10. वेस्टइंडीज (128)

इसी महीने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 128 रनों पर सिमट गई थी, जो साल 2025 के सबसे न्यूनतम टेस्ट स्कोर की लिस्ट में 10वें नंबर पर है. ये टेस्ट न्यूजीलैंड ने जीता था.

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »