Republic Day 2026: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगे के रंग में रंगे लोग, गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा और जोश

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटाघर पर इस बार गणतंत्र दिवस का अलग ही नजारा देखने को मिला. गुजरात के अहमदाबाद से आए एक पर्यटक ने यहां तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के नारे लगाकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया.

तिरंगे के रंग में रंगा दिखा पर्यटक

पर्यटक अरुण अपने पूरे शरीर पर तिरंगे के रंगों से रंगा हुआ था. उसके हाथ में ब्रह्मोस मिसाइल का एक छोटा मॉडल भी था और वह राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए “भारत माता की जय” के नारे लगा रहा था. लाल चौक पर मौजूद लोग और सुरक्षा बल भी कुछ देर के लिए इस दृश्य को देखते रह गए.

2022 से लगातार आ रहे हैं कश्मीर

अरुण ने कहा, “मैं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं. मैं वर्ष 2022 से लगातार यहां आ रहा हूं. यहां से मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश देना चाहता हूं कि आज का युवा सिर्फ सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार होते हुए भी देखता है.”

अपने बयान में अरुण ने आगे कहा, “यहां तिरंगा फहराना और लहराना पहले एक बड़ी चुनौती हुआ करता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने यहां तिरंगा फहराया. उस समय हालात अच्छे नहीं थे. मैं 2022 से यहां अकेले ही आता रहा हूं और यहां तिरंगा लहराता रहा हूं…”

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर में आपने देखा होगा जो पाकिस्तान आतंकवादियों ने पहलगाम में बेगुनाह लोगों को मारा था, उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका सिंह और सोफिया कुरैशी ने सिंदूर की ताकत बता दी थी.

लोगों ने की सराहना

लाल चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने अरुण के इस साहस और देशभक्ति की सराहना की. कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें भी बनाईं. गणतंत्र दिवस के मौके पर इस तरह का दृश्य देखने को मिलने से इलाके में उत्साह और जोश का माहौल बन गया. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »