ड्रैगन-हाथी की जोड़ी फिर एक साथ? गणतंत्र दिवस पर शी जिनपिंग का संदेश- ‘दोनों देश…’

India-China Relations:HN/ भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत-चीन रिश्तों को लेकर एक सकारात्मक और दोस्ताना संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और चीन अच्छे पड़ोसी ही नहीं, बल्कि दोस्त और साझेदार भी हैं. शी जिनपिंग के मुताबिक, दोनों देशों के मजबूत संबंध न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए जरूरी हैं.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसे बड़े देशों के बीच आपसी सहयोग से वैश्विक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है और दुनिया को आगे बढ़ाने का रास्ता मजबूत होता है.

जिनपिंग ने कही ये बात

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन की हमेशा से यही सोच रही है कि भारत और चीन का अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बनकर साथ चलना ही दोनों देशों के हित में है. उन्होंने आसान शब्दों में समझाते हुए कहा कि भारत और चीन का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जैसे ड्रैगन और हाथी साथ-साथ नाच रहे हों यानी दोनों मिलकर आगे बढ़ें.

चीन के राष्ट्रपति ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दोनों देश आपसी बातचीत बढ़ाएंगे, एक-दूसरे से ज्यादा जुड़ेंगे और मिलकर काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश एक-दूसरे की चिंताओं को समझकर उनका समाधान करें, तो भारत-चीन रिश्ते और ज्यादा मजबूत, संतुलित और स्थिर बन सकते हैं.

2020 की झड़प के बाद बिगड़े थे रिश्ते

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हुई झड़प में 20 भारतीय और चार चीनी सैनिकों की मौत के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव आ गया था. इसके बाद से हिमालयी सीमा पर दोनों देशों ने सैन्य तैनाती बढ़ा दी थी. हालांकि, बीते वर्ष से दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों और दौरों के जरिए संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हुई हैं. शी जिनपिंग का यह बयान इसी कड़ी में अहम माना जा रहा है. हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »