अमेरिका में विंटर स्टॉर्म का भारी कहर, बिजली गुल और सड़कें जाम, 13 हजार फ्लाइट कैंसिल

विंटर स्टॉर्म ने पूरे अमेरिका को जाम कर दिया है. इसके चलते अमेरिका में हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी. शनिवार (24 जनवरी) को देश के अधिकांश हिस्सों में तूफान ने तबाही मचाई, जिससे बिजली गुल हो गई और भयंकर बर्फ के कारण सड़कें ब्लॉक हो गईं हैं.

अमेरिका की 40 फीसदी से अधिक आबादी यानि लगभग 14 करोड़ लोग न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक शीतकालीन तूफान की चेतावनी के दायरे में है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शनिवार से सोमवार तक दक्षिणी रॉकी पर्वतमाला से लेकर न्यू इंग्लैंड तक भारी बर्फबारी, ओले और जमा देने वाली बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. राष्ट्रीय मौसम सेवा की मौसम विज्ञानी एलिसन सैंटोरली ने कहा कि बर्फ बहुत धीरे-धीरे पिघलेंगी और इतनी जल्दी नहीं हटेगी, जिससे राहत कार्यों में काफी बाधा आएगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने की आपातकाल की घोषणा 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तक 1 दर्जन राज्यों के लिए आपातकाल की घोषणा को मंजूरी दे दी थी और आगे भी और राज्यों के लिए इसकी घोषणा होने की उम्मीद है. गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कई राज्यों में आवश्यक सामग्री, कर्मचारी और खोज एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं. नोएम ने कहा कि हम बस यही अपील करते हैं कि सभी लोग समझदारी दिखाएं और अगर संभव हो तो घर पर ही रहें.

poweroutage.us के अनुसार शनिवार को शीतकालीन तूफान के चलते लगभग 1,20,000 बिजली कटौती की सूचना मिली. जिसमें टेक्सास और लुइसियाना में लगभग 50,000-50,000 बिजली कटौती शामिल है. लुइसियाना सीमा के पास टेक्सास के शेल्बी काउंटी में, बर्फ के भार से चीड़ के पेड़ टूट गए, जिससे बिजली की लाइनें गिर गईं. काउंटी के 16,000 निवासियों में से लगभग एक तिहाई लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी.

अमेरिका में लगभग 13,000 उड़ानें रद्द 
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, शनिवार और रविवार को पूरे अमेरिका में लगभग 13,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं. ओक्लाहोमा सिटी के विल रोजर्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और रविवार सुबह की भी सभी उड़ानें भी रद्द कर दी गईं हैं. हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »