Human Birth: मनुष्य के जन्म को आखिर क्यों तय हैं सिर्फ 9 महीने? प्राचीन ग्रंथों में छिपा है बड़ा रहस्य

Human Birth:HN/ इंसान को जन्म लेने में नौ महीने का समय लगता है. एक शिशु मां के गर्भ नौ महीने रहता है, लेकिन क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि इंसान को जन्म लेने में नौ महीने का ही वक्त क्यों लगता है? जीव विज्ञान में भ्रूण विकास की व्याख्या की गई है, लेकिन आज हम आपको धर्म शास्त्रों और ग्रंथों के अनुसार, इसके पीछे का कारण और रहस्य बताएंगे.

बताया जाता है कि शिशु की मां के गर्भ में जो नौ महीने की यात्रा होती है, वो सिर्फ शरीर के विकास की यात्रा भर नहीं होती, बल्कि इस यात्रा को आत्मा की विस्मृति, अवरोहण और उसको पुनर्जन्म के लिए तैयार करने की यात्रा भी माना जाता है. कई धर्म ग्रंथों में ये बात विस्तारपूर्वक बताई गई है कि क्यों जीवन चक्र जन्म से शुरू नहीं होता है? ग्रंथों में बताया गया है कि जन्म एक प्रवेश बिंदू है.

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार…

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, मां का गर्भ सिर्फ आश्रय स्थल नहीं है, बल्कि ये एक दहलीज के रूप में दर्ज है. गर्भ उपनिषद में बताया गया है कि आत्मा का गर्भ में प्रवेश होता है, लेकिन उसके ऊपर पहले से ही पूर्व जन्म के कर्मों का भार होता है. इसमें इंसान की यादों का कोई अंश नहीं होता. पुराणों के अनुसार, गर्भ वो स्थान होता है, जहां प्रवेश करने के बाद धीरे-धीरे आत्मा की ब्रह्मांडीय चेतना खो जाती है.

क्यों रहता है 9 महीने गर्भ में शिशु?

कहा जाता है कि गर्भ में हर माह आत्मा को उसकी यादों से मुक्त किया जाता है. साथ ही उसी सीमाओं, समय, शरीर, भूख और भावनाओं के लिए तैयार किया जाता है. नौ अंक बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस अंक से पूर्णता परिभाषित की जाती है. भारतीय ब्रह्मांड विज्ञान 9 चक्रों से भरा है. यही नौ चक्र भाग्य को नियंत्रित करते हैं. शिशु नौ महीने गर्भ में रहता है, तभी उसका पूर्ण विकास होता है.

गर्भ से 1 महीने तक शुक्र ग्रह अधिक प्रभावित रहता है. दूसरे महीने मंगल ग्रह का प्रभाव ज्यादा रहता है. तीसरे महीने में गुरु ग्रह प्रभावित रहता है. चौथे महीने सूर्य, पांचवें महीने चंद्र, छठे महीने शनि, सातवें महीने बुध, आठवें महीने फिर चंद्र और नौवें महीने फिर सूर्य प्रभावित रहता है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »