Grey Hair Causes: कम उम्र में बाल हो रहे हैं सफेद? इस विटामिन की कमी बन रही है सबसे बड़ी वजह बाल सफ़ेद होने की.

Vitamin Deficiency Causes Grey Hair:HN/  क्या आपने कभी सोचा है कि आजकल छोटे बच्चों और टीनएजर्स में भी सफेद बाल क्यों दिखने लगे हैं? यह सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं है. इसके पीछे शरीर की सेहत और पोषण से जुड़ी वजहें होती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं. खासतौर पर विटामिन B12 की कमी से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं. इसके अलावा ज्यादा तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं. सही डाइट, पर्याप्त पानी और नेचुरल हेयर केयर अपनाकर बालों को जल्दी सफेद होने से रोका जा सकता है और उनका नेचुरल कलर लंबे समय तक बना रहता है.

बाल सफेद होने की वजह क्या है?

बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट पर निर्भर करता है. जब शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है, तो मेलानिन का बनना कम हो जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं. विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स बनने और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद जरूरी होता है. इसकी कमी से न सिर्फ बाल कमजोर होते हैं, बल्कि वे उम्र से पहले सफेद भी हो सकते हैं.

विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें?

इसके लिए सबसे जरूरी है कि सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेकर ब्लड टेस्ट कराएं. रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर जो सप्लीमेंट या दवा बताए, वही लें. इसके साथ ही डाइट में ऐसे खाने की चीजों को शामिल करें, जिनसे बी12 नेचुरल रूप से मिलता है, जैसे कि अंडा, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और मछली और मशरूम. इन चीजों से शरीर में B12 की कमी पूरी करने में मदद मिलती है और बाल स्वस्थ रहते हैं.

सफेद बाल छुपाने के नेचुरल तरीके

केमिकल हेयर डाई बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और उन्हें कमजोर बना देती हैं. इसकी जगह प्राकृतिक विकल्प अपनाए जा सकते हैं. मेहंदी का पेस्ट बालों को प्राकृतिक रंग और चमक देता है. हर्बल पेस्ट बालों की मजबूती बनाए रखता है और उनका नेचुरल कलर संभालने में मदद करता है. इससे बालों का रूखापन और टूटने की समस्या भी कम होती है.

सही डाइट और लाइफस्टाइल से बचाव

सिर्फ विटामिन B12 ही नहीं, बल्कि आपके लाइफस्टाइल में संतुलित आहार बालों की सेहत के लिए जरूरी है. रोज हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन से भरपूर भोजन लें, पर्याप्त पानी पिएं और तनाव से दूरी बनाए रखें. अच्छी नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से बाल मजबूत रहते हैं और लंबे समय तक उनका नेचुरल रंग बना रहता है. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »