MPPSC: 11वीं में हो गई थी फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी ! किसान की बेटी ऐसे बनी SDM, 3 बार पास की परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इंदौर की प्रियल यादव ने छठवीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम बनी हैं. इससे पहले भी वह उन्होंने एमपी पीसीएस परीक्षा पास की थी. 2020 एपी राज्य सेवा परीक्षा में उन्होंने 19वां स्थान प्राप्त किया था. वहीं 2020 की एमपी पीसीएस परीक्षा में उन्हें राज्य में 34वां स्थान मिला था. आइए जानते हैं कि उन्होंने कैसे तैयारी की और एग्जाम में टाॅप किया.

राज्य सेवा परीक्षा 2019 में 19वां स्थान प्राप्त करने के बाद उनका चयन जिला पंजीयक के पद पर हुआ था. वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2020 में उन्होंने 34वां स्थान हासिल किया था और सहकारिता विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर उनका चयन हुआ था. वह मौजूदा समय में इंदौर में जिला पंजीयक के पद पर कार्यरत हैं. वह आईएएस बननी चाहती हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में डिप्टी कलेक्टर के रूप में काम करते हुए वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं.

11वीं में हो गईं थी फेल

प्रियल यादव 11वीं में एक बार फेल हो गई थीं. उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों के दवाब के कारण 11वीं में भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित विषय चुना था. इन विषयों को पढ़ने में मेरी रुचि नहीं थी. इस कारण मैं 11वीं की परीक्षा में भौतिकी विषय में फेल हो गई थी. उन्होंने बताया कि इससे निराश नहीं हुई और मेहनत से पढ़ाई की और सफलता मिलती रही.

पिता हैं किसान

इंदौर के हरदा जिले की रहने वाली यादव ने बताया कि उनके पिता खेती-किसानी करते हैं और मां गृहिणी हैं. उन्होंने कहा कि मैं ग्रामीण इलाके की रहने वाली हूं जहां लड़कियों की शादी बहुत जल्दी हो जाती है, लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझ पर जल्दी शादी करने का दबाव नहीं बनाया और मुझे पढ़ने की पूरी आजादी दी.

ये बने SDM

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2021 की राज्य सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट बृहस्पतिवार शाम को घोषित किया. परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पदों पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों में क्रमश: अंकिता पाटकर, अमित कुमार सोनी, पूजा चौहान, मनीषा जैन, प्रियांक मिश्रा, प्रियल यादव, आशिमा पटेल, रितु चौरसिया, सृजन श्रीवास्तव और ज्योति राजोरे शामिल हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »