8 राज्य, 58 सीट और 889 उम्मीदवार, जानें छठे चरण के मतदान का पूरा गणित

[ad_1]

Lok Sabha Election Sixth Phase Voting: लोकसभा चुनाव की मुहिम अब धीरे-धीरे अंतिम चरण की ओर है. सात में से पांच चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है और शनिवार को देश छठे चरण के मतदान करेगा. छठे चरण के दौरान देशभर की कुल 58 संसदीय सीटों पर वोटिंग होगी. ये निर्वाचन क्षेत्र देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं.

शनिवार को जिन 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8, दिल्ली की सभी 7, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू और कश्मीर एक शामिल है. लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दौरान छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर मतदान स्थगित हो गया था और अब छठे चरण में कुल 58 सीटों पर वोटिंग होनी है.

इन दिग्गजों की साख लगी है दांव पर

इन 58 सीटों पर कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से, मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से और बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से चुनाव लड़ रही हैं.

दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में कुमारी शैलजा, हरियाणा के सिरसा से चुनाव लड़ रही हैं, दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के रोहतक से, जेपी अग्रवाल चांदनी चौक, दिल्ली से और कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं. नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती भी सुर्खियों में हैं. छठे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण और सातवें चरण के तहत 1 जून को मतदान होगा. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

छठे चरण में इन सीटों पर मतदान

बिहार : वाल्‍मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज

हरियाणा : अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद

झारखंड : गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर

ओडिशा : संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्‍वर

उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही

पश्चिम बंगाल : तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर

दिल्ली : चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली

जम्मू और कश्मीर : अनंतनाग-राजौरी

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- हवा हवाई नहीं है ये आंकड़ा… एस जयशंकर ने राज्यों का नाम लेकर बताया इसबार कैसे होंगे 400 के पार

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »