Ganesh Utsav 2023: भगवान गणेश की कैसे और क्यों हुई थी दो शादियां, जानिए पूरी पौराणिक कथा

गणेश उत्सव की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है. गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ ये पर्व 10 दिनों तक मनाने की परंपरा है जिसके बाद बप्पा की प्रतिमा का श्रद्धा भाव से विसर्जन कर दिया जाता है. जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे वैसे बप्पा की विदाई का समय भी नजदीक आता जा रहा है. गणेश उत्सव के मौके पर हम भी आपको बप्पा से जुड़ी कई रोजच जानकारी लगातार पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज बात भगवान गणेश के विवाह की करेंगे.

ये तो हर किसी को पता है कि भगवान गणेश की दो शादियां हुई थीं, एक रिद्धि से और दूसरी सिद्धि से और उनसे उनके दो पुत्र हुए जिन्हें हम शुभ और लाभ के तौर पर जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश की दो शादियां क्यों हुई, ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि गणेश जी को रिद्धि और सिद्धि, दोनों से विवाह करना पड़ा, इसके पीछे क्या रहस्य है और पौराणिक कथाओं में इसका क्या वर्णन ने आइए जानते हैं.

भगवान गणेश के विवाह को लेकर दो कथाएं

भगवान गणेश के विवाह को लेकर मुख्य रूप से दो कथाएं प्रचलित हैं. इनमें से एक कथा में तुलसी का वर्णन मिलता है, साथ में ये भी बताया गया है कि आखिर भगवान गणेश को तुलसी दल क्यों नहीं अर्पित किया जाता. पौराणिक कथा के मुताबिक एक बार भगवान गणेश तपस्या कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहीं तुलसी की नजर उन पर पड़ी और वो भगवान गणेश पर मोहित हो गई. वह उनसे विवाह करना चाहती थी. लेकिन भगवान गणेश ब्रह्मचर्य का पालन करने लगे थे, इसलिए उन्होंने तुलसी से विवाह करने से इनकार कर दिया. विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज तुलसी ने भगवान गणेश को श्राप दिया की उनके दो विवाह होंगे. इस पर भगवान गणेश ने भी तुलसी को श्राप दे दिया कि उनका विवाह एक असुर से होगा. मान्यता है कि इसके बाद से भी भगवान गणेश को तुलसी अर्पित करना वर्जित माना गया है.

जब भगवान गणेश की आदत से परेशान हो गए देवी देवता

एक अन्य पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान गणेश की शरीर की बनावट के चलते कोई भी उनसे विवाह नहीं करना चाहता था. इससे परेशान होकर वह ब्रह्मचर्य का पालन करने लगे. इसी के साथ वह अन्य किसी का विवाह भी नहीं होने देते थे. जिस किसी का भी विवाह होता था, वो उसमें विघ्न उत्पन्न कर देते थे. उनके इस काम में उनका वाहन मूषक भी उनका साथ देता था. उनकी इस आदत से देवी देवता काफी परेशान रहने लगे.

इस समस्या को लेकर एक दिन वह ब्रह्माजी के पास पहुंचे. देवी देवताओं की परेशानी सुन ब्रह्माजी ने अपनी दोनों मानस पुत्रियों को गणेश जी के पास शिक्षा लेने भेजा. भगवान गणेश ब्रह्मा जी की आज्ञा मानते हुए उनकी दोनों पुत्रियों को शिक्षा देने लगे. इस बीच जब भी किसी विवाह की सूचना आती तो रिद्धि सिद्धि भगवान गणेश और मूषक राज दोनों का ध्यान भटका देतीं, जिससे धीरे-धीरे विवाह होने लगे. लेकिन ये बात ज्यादा दिनों तक भगवान गणेश से छिप नहीं पाई. जैसे ही उन्हें रिद्धि सिद्धि के इस काम के बारे में पता चला, वह काफी क्रोधित हुए. वह रिद्धि सिद्धि को श्राप देने ही वाले थे कि तभी ब्रह्माजी वहां पहुंच गए और उन्होंने भगवान गणेश को सुझाव दिया कि वो रिद्धि सिद्धि से ही विवाह कर लें. ब्रह्माजी के सुझाव को मानते हुए भगवान गणेश ने रिद्धि सिद्धि से विवाह किया और इस तरह उनकी दो शादी हो गईं. हाईन्यूज़ !

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »