मकर संक्रांति पर क्यों की जाती है घोड़ों की पूजा, जानें- क्या है पूरा रहस्य और बुंदेलखंड की मान्यता

मकर संक्रांति के मौके पर पूरे देश उत्साह और खुशी का माहौल रहता है, क्योंकि देश भर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. भारत के कई शहरों में मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी की जाती है और इन शहरों में राजस्थान और गुजरात के कुछ शहर शामिल हैं. गुजरात में तो उत्तरायण के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है और इस दिन पतंगबाजी की जाती है. इस मौके पर पतंग महोत्सव भी होता है और कई लोग पतंग उड़ाते हैं.

बुंदेलखंड में मकर संक्राति के पर्व को एक अनूठी परंपरा से मनाया जाता है. यहां मिट्टी के घोड़ों की पूजा करके इस पर्व की शुरुआत होती है और मिट्टी के घोड़ों से बाजार सजे रहते हैं और लोग घोड़ों की खरीदारी भी करते हैं और मकर संक्रांति के मौके पर उनकी पूजा भी करते हैं. इस परंपरा के बारे में बुजुर्गों का मानना है कि घोड़ों की पूजा इसलिए की जाती है. कि मकर संक्रांति के दिन से सूर्य देव के घोड़ों ने विश्राम के बाद दोबारा तेज रफ्तार पकड़ी थी. इसलिए परंपरा है कि घोड़ों की पूजा संकेत देती है कि अब घोड़े फिर से दौड़ने के लिए तैयार हैं.

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इस दिन सूर्य देव जब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आते हैं, तो उनके रथ में भी एक परिवर्तन होता है. मकर संक्रांति से सूर्य देव के वेग और प्रभाव में भी वृद्धि होती है. मकर संक्रांति से खरमास भी खत्म हो जाता है और शुभ कार्यों के लिए बृहस्पति ग्रह भी मजबूत स्थिति में आ जाता है.

क्यों मनाया जाता हैं ये पर्व?

जब खरमास लगता है तो सूर्य देव की गति धीमी हो जाती है और बृहस्पति की स्थिति कमजोर हो जाती है. इसलिए मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं. खरमास से जुड़ी एक पौराणिक कथा है, जिसमें बताया गया है कि इस समय में सूर्य देव के रथ के सातों घोड़े विश्राम करने लगते हैं और उनकी जगह रथ में खर यानी गधे जुड़ जाते हैं, इससे सूर्य देव की गति कम हो जाती है. मकर संक्रांति पर सूर्य देव के रथ से ये खर निकल जाते हैं और फिर सातों घोड़े सूर्य देव के रथ में जुड़ जाते हैं. इससे सूर्य देव का वेग और प्रभाव बढ़ जाता है इसीलिए पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. हाईन्यूज़ !

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »