Dhanteras 2023: धनतेरस पर 1 सिक्का चमका सकता है आपकी सोई किस्मत, पं. गुरुश्री हरिओम बुटोलिया जी से जानें ये दुर्लभ उपाय

पं. गुरुश्री हरिओम बुटोलिया जी, तंत्र साधक , कुंडली विशेषज्ञ, श्री गुरुकृपा ज्योतिष संस्थान केंद्र डिपो चौराहा ठेंगड़ी भवन भोपाल-9425024414

Dhanteras 2023:HN/ पंच-पर्व दीपावली का पहला पर्व धनतेरस इस बार पराक्रम योग के साथ शुक्रवार, 10 नवम्बर को मनाया जाएगा. इस दिन शुक्र प्रदोष भी रहेगा. जिस कारण से शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है. साथ ही विष कुंभ योग भी है.

त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 58 तक रहेगी. यदि प्रदोष काल, स्थिर लग्न यानि वृषभ लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है.

धनतेरस 2023 पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2023 Puja Muhurat)

  • प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 25 मिनट तक है.
  • वृषभ लग्न का मुहूर्त- शाम 6 बजकर 8 मिनट से रात्रि 8 बजकर 5 मिनट तक है.
  • दीपदान के लिए मुहूर्त – शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 26 मिनट तक का समय शुभ है.

कब करें खरीददारी (Dhanteras 2023 Shopping muhurat)

इस बार खरीददारी के लिए धनतेरस पर दोपहर से शाम तक शुभ समय रहेगा. विशेषकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक और फिर सायं 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक श्रेष्ठ समय रहेगा.

दुकानदार से सिक्का डलवाएं, चमकेगा भाग्य

ऐसी मान्यता रही है कि आज के दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए इसलिए आज के दिन बर्तन खरीदने के परम्परा चली आ रही है. आप-हम सभी बर्तन खरीदते है. जब आप धनतेरस के दिन बर्तन खरीद लें और उस बर्तन का पैसा चुका दें तो दुकानदार को कहें कि अपनी ओर से जितनी उसकी इच्छा हो एक सिक्का उस बर्तन में भेंट स्वरूप रख दे.

यह सिक्का दुकानदार से आप हाथ में नहीं लें, बल्कि स्वयं दुकानदार ही आपके खरीदे गए बर्तन में डाले. फिर इस बर्तन को घर ले आएं और घर लाकर इस बर्तन में खीर अथवा मिठाई रखकर सबसे पहले भगवान कुबेर को अर्पित कर दीजिए. ऐसा करें और फिर देखें चमत्कार कि कैसे आपकी किस्मत बदलकर सभी दुर्भाग्य-सौभाग्य में बदल जायेंगे.

यमराज के लिए दीपदान कैसे, कब करें

धनतेरस पर यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है. यमराज के निमित दीपदान करने से अकाल मृत्यु नहीं होती. इसके लिए संध्याकाल के समय आप आटे का चौमुखी तेल का दीपक बनाकर उसे अपने घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की तरफ लगाये, साथ ही उसमें थोड़ी सरसों, कालीमिर्च और लौंग डाल दें. इसी के साथ ही आप दीपदान अवष्य करें. इसके लिए आप 13 ही दीपक घर के अंदर प्रज्जवलित कर सजाएं.

साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दीपक, रूई, तेल, माचिस दान देते हैं तो यम देवता प्रसन्न होंगे और आपके जीवन से अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त हो जाएगा और माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी.

ये जरूरी काम करना ना भूलें

लक्ष्मी प्राप्ति कल्पों में से एक बहुत ही जरूरी सामग्री है झाडू. धनतेरस तथा दीपावली के दिन झाडू खरीदने की परंपरा सदियो पुरानी है. इस दिन नई झाडू को खरीदकर उसका पूजन करें और इसे खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह विषम संख्या में खरीदा जाएं यानि 1, 3, 5 और 7 इस तरीके से झाडू खरीदना सौभाग्यदायक माना जाता है, दीपावली की रात्रि में लक्ष्मी पूजन के बाद कुंकुंम तथा चावल से इस झाडू का भी पूजन करें और उस पर पांच बार मोली लपेट दें और किसी स्वच्छ स्थान पर रख दें. फिर अगले दिन से उसे उपयोग में लें. ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ घर की सारी नेगेटिव एनर्जी भी दूर हो जाएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि highnews.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. हाईन्यूज़ !

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »