Israel Hamas War: इजरायल की गाजा में फलस्तीनियों पर की एयर स्ट्राइक, टकराव बढ़ने के आसार, हमास के कब्जे में है 222 बंधक

इजरायल का गाजा में फलस्तीनियों पर एयर स्ट्राइक

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग तेज होती दिख रही है. इजरायल जमीनी हमले से पहले गाजा पर एक बार फिर हवाई हमले कर रहा है. ऐसे में भीषण युद्ध की आशंका एक बार फिर बढ़ गई है. बता दें कि इजरायल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक, सीरिया और लेबनान में ठिकानों पर हमला किया है.

इजरायली सेना ने पूरी रात की गाजा पट्टी में छापेमारी

इजरायली सेना ने हमास लड़ाकों से लड़ने के लिए रात भर गाजा पट्टी में जमीनी छापेमारी की. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने कहा कि हमलों का उद्देश्य उन स्थानों को नष्ट करना था जहां हमास इजरायल पर हमला करने के लिए इकट्ठा हो रहा था.

मिस्र के रास्ते गाजा में पहुंच रही है मानवीय सहायता की तीसरी खेप

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ और ट्रक रफाह क्रॉसिंग से गाजा में दाखिल हुए हैं. इससे पहले शनिवार को 20 ट्रक मानवीय सहायता लेकर गाजा में दाखिल हुए थे. इसके बाद रविवार को 17 ट्रक  मानवीय सहायता लेकर गाजा पहुंचे थे.

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री ने ली हमास के हमले की जिम्मेदारी

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट ने अपने ताजा बयान में हमास के हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा है कि वह उन विफलताओं के लिए भी दोषी हैं, जिनके कारण 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमास का हमला हुआ.

उन्होंने कहा, “मैंने 12 महीने तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया. कुछ चीजें थीं, जिन्हें करने के लिए मेरे पास समय नहीं था और फिर सरकार गिर गई. निश्चित रूप से मैं हमास के हमले की जिम्मेदारी लेता हूं.” हाईन्यूज़ !

अल-कसम ब्रिगेड और इजरायली सेना के बीच लड़ाई

फलस्तीनी समूह की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड के अनुसार हमास के लड़ाके रविवार को गाजा पट्टी में घुसपैठ करने वाली इजरायली सेना से भिड़ गए. समूह ने कहा कि घुसपैठ दक्षिणी गाजा क्षेत्र में खान यूनिस के पूर्व में हुई. अल-कसम ब्रिगेड ने बयान में कहा कि लड़ाकों ने घुसपैठ करने वाले बल के साथ संघर्ष किया, दो बुलडोजर और एक टैंक को नष्ट कर दिया और फोर्स को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया. इज़रायली सेना ने भी पुष्टि की है कि रविवार को गाजा पर हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए, उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हमास की ओर से बंदी बनाए गए लोगों का पता लगाना था. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »