Surya Grahan 2023: देश के वो प्रसिद्ध मंदिर जहां सूर्य ग्रहण के दौरान भी होता है पूजन और दर्शन, मंदिरों के खुले रहते है पट

आज साल दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. खास बात यह कि आज के दिन सर्वपितृ अमावस्या और शनि अमावस्या का भी संयोग बन रहा है. हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक बड़ा दोष माना गया है, जिसके कारण 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है और इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा नहीं होती है. ऐसे में देश के तमाम मंदिर के पट बंद हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं, जिनके भीतर ग्रहण के दौरान भी पूजा-पाठ जारी रहता है और उनके पट भक्तों के लिए खुले रहते हैं. आइए उन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानते हैं जो ग्रहण के दौरान भी खुले रहते हैं.

कालकाजी मंदिर, दिल्ली

सूर्य ग्रहण के दिन जहां देश की राजधानी दिल्ली के सभी मंदिर के पट बंद रहते हैं, वहीं कालकाजी के मंदिर के द्वारा उनके भक्तों के लिए खुले रहते हैं. जिस शक्तिपीठ पर कभी पांडवों को महाभारत युद्ध की जीत का आशीर्वाद मिला था वह सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान खुला रहता है और इस दौरान भी इस पावन धाम में भक्तों के द्वारा देवी की साधना-आराधना जारी रहती है. हिंदू मान्यता के अनुसार चूंकि माता कालका कालचक्र की स्वामिनी हैं और इन्हीं के जरिए सभी ग्रह नक्षत्र ऊर्जा प्राप्त कर गतिमान होते हैं, ऐसे में इनके पावन धाम पर ग्रहण का कोई असर नहीं होता है. हिंदू मान्यता के अनुसार मां कालका के धाम में आने वाले व्यक्ति पर किसी भी बुरी बला या दोष का असर नहीं होता है.

कल्पेश्वर तीर्थ, उत्तराखंड

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान जहां उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे सभी पावन धाम सूतक लगते ही पूजा-पाठ के लिए बंद कर दिये जाते हैं, वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित कल्पेश्वर तीर्थ अकेला एक ऐसा मंदिर जो कि भक्तों के लिए खुला रहता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार यह वही पावन स्थान है जहां पर कभी देवों के देव महादेव ने अपनी जटाओं से मां गंगा के वेग को कम किया था और इसी स्थान में समुद्र मंथन के दौरान आपस में बैठक हुई थी. मान्यता है कि इस मंदिर में सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं होता है और इसके कपाट ग्रहण के दौरान भी खुले रहते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

सूर्य ग्रहण के दौरान भले मध्य प्रदेश के सारे मंदिरों में भक्तों के प्रवेश की मनाही होती है और उसके दरवाजे बंद कर दिये जाते हों लेकिन उज्जैन स्थित महाकाल का द्वार उनके लिए खुला रहता है. काल के भी काल कहलाने वाले महाकाल के बारे में मान्यता है कि उन पर किसी भी प्रकार के दोष या ग्रहण का असर नहीं होता है. ग्रहण वाले दिन भी उनकी पूजा परंपरा के अनुसार होती है. सिर्फ ग्रहण के दौरान शिवलिंग को छूने की मनाही होती है और आप उस दौरान उनका सिर्फ दर्शन ही कर सकते हैं. हाईन्यूज़ !

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »