Alia Bhatt ने रणबीर कपूर संग अपनी शादी में हैवी लहंगा छोड़ क्यों पहनी थी साड़ी? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Alia Bhatt On Wearing Saree In Her Marriage: आलिया भट्ट बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. आलिया ने तमाम फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. अपने प्रोफेशनल करियर में काफी सक्सेसफुल आलिया भट्ट पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं. एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर से शादी की है और वे प्यारी सी बेटी की मां भी बन चुकी हैं.

आलिया हमेशा से अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वहीं अपनी शादी में एक्ट्रेस ने दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह भारी लहंगा पहनने की बजाय साड़ी पहनकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी. आलिया ने अब इस बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर अपने बिग डे के लिए साड़ी ही क्यों सिलेक्ट की थी.

आलिया भट्ट ने अपनी शादी में क्यों पहनी थी साड़ी?
आलिया भट्ट ने पिछले साल अपने मुंबई स्थित घर पर एक इंटीमेट फंक्शन में रणबीर कपूर से शादी की थी. वहीं हाल ही में  उन्होंने वोग को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने अपनी शादी में साड़ी ही क्यों पहनी. इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे साड़ी पसंद है. यह दुनिया का सबसे कंफर्टेबल आउटफिट है, यही वजह है कि मैंने अपनी शादी में लहंगा नहीं, बल्कि इसे पहना.”

आलिया भट्ट ने अपनी शादी में पहनी थी आइवरी साड़ी
आलिया ने अपने डी-डे के लिए सब्यसाची की आइवरी साड़ी के साथ दुपट्टा पेयर किया था. गोल्डन डिटेल्स वाली आइवरी साड़ी में आलिया  बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इसके साथ उन्होंने हैवी कुंदन ज्वैलरी पहनी थी लेकिन मेकअप को सिंपल रखा था. उन्होंने दुल्हन के लिए बहुत डिटेल्ज मेंहदी डिजाइन के ट्रेडिशन को छोड़ सिंपल पैटर्न फॉलो किया था.

एक महिला अलग-अलग कपड़े पहन सकती है
जब कपड़ों के सिलेक्शन की बात आती है तो एक महिला होने के बेनिफिट के बारे में और बात करते हुए आलिया कहा, “आपको अपने उस साइड को सेलिब्रेट करना चाहिए जो आपको लगता है कि उस मोमेंट में लीडिंग है – चाहे वह साड़ी हो, एक सुपर आसान स्ट्रीट-स्टाइल वाइब हो या एक ओवर-द-टॉप गाउन. मेरा मानना ​​है कि एक महिला होने की खूबसूरती यह है कि आप हर समय अलग-अलग तरह के कपड़े पहन सकती हैं. मैं पैंटसूट पहन सकती हूं. मैं गाउन पहन सकती हूं. इसका सबसे मजबूत पहलू यह है कि हमारी अलमारी बहुत डायनेमिक है. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है और इसे सेलिब्रेट करना चाहिए.”

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »