‘सरकारी कर्मचारियों की तरह नेताओं की भी हो जवाबदेही’, कर्नाटक के नेताजी ने उठाई बड़ी मांग

कर्नाटक के बीजेपी विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने राजनेताओं के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र तय करने की मांग उठाई है. उन्होंने सवाल किया कि जब सरकारी कर्मचारियों के लिए 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट का नियम है, तो MLA, MP और मंत्रियों के लिए ऐसी कोई सीमा क्यों नहीं होनी चाहिए?

बेलगावी में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालचंद्र जारकीहोली ने कहा कि राजनेता 70 और 80 साल की उम्र तक भी सक्रिय राजनीति में बने रहते हैं. उनके मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य और काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है.

उन्होंने कहा कि सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र तय करने वाला विधेयक संसद में लाया जाना चाहिए.

‘मैं खुद 60 साल का हूं, पहले जैसी ऊर्जा महसूस नहीं होती’

बालचंद्र जारकीहोली ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद अब 60 साल के हैं और उन्हें भी पहले जैसी ऊर्जा महसूस नहीं होती.

उन्होंने कहा, “सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल है, लेकिन यही नियम राजनेताओं, विधायकों, सांसदों या मंत्रियों पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए? वे 70 और 80 साल की उम्र में भी राजनीति में बने रहते हैं. नेताओं के लिए रिटायरमेंट की उम्र क्यों नहीं होनी चाहिए?”

उन्होंने आगे कहा कि उम्र के साथ स्वास्थ्य हमेशा साथ नहीं देता और व्यक्ति उतनी दक्षता से काम नहीं कर पाता, जितना वह पहले करता था.

संसद में बिल लाने की मांग

बीजेपी विधायक ने कहा कि उनके विचार से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के लिए उम्र सीमा निर्धारित करने वाला कानून संसद में लाया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, “मैं 60 साल का हूं और मुझे लगता है कि मेरे अंदर पहले जैसी ऊर्जा नहीं है. उम्र के साथ स्वास्थ्य भी हमेशा हमें उसी दक्षता से काम करने की इजाजत नहीं देता.”

बालचंद्र जारकीहोली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में लंबे समय से राजनेताओं की उम्र, नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को लेकर बहस होती रही है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

‘सरकारी कर्मचारियों की तरह नेताओं की भी हो जवाबदेही’, कर्नाटक के नेताजी ने उठाई बड़ी मांग

कर्नाटक के बीजेपी विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने राजनेताओं के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र तय करने की मांग उठाई है. उन्होंने सवाल किया कि जब

Read More »

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »