ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों के लिए है. यह भर्ती इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड के जरिए की जा रही है. कुल 175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के तहत की योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ISRO के किस ब्रांच में कितने पदों पर भर्ती?

इसरो की इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स में 100 पद, मैकेनिकल में 53 पद और कंप्यूटर साइंस में 22 पद है. इनमें इसरो सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक के 99, मैकेनिकल के 52 और कंप्यूटर साइंस के 21 पद है. वहीं पीआरएल में तीन विषयों में एक-एक पद निर्धारित है. इसरो ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और जरूरत के अनुसार पदों में बढ़ोतरी और कमी भी की जा सकती है.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आयु सीमा

साइंटिस्ट-इंजीनियर एससी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस पद के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है. उम्मीदवारों के पास संबंधित डिग्री में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए.  आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 16 सितंबर 2026 को 28 वर्ष होनी चाहिए. केंद्र सरकार के कर्मचारी, पूर्व सैनिकों और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है. वहीं आवेदन के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है, जो वापस नहीं किय जाएगी. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को शुरुआत में 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस के तौर पर जमा करनी होंंंगे. वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है.

कैसे होगा चयन?

इसरो साइंटिस्ट-इंजीनियरिंग भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा. अंतिम चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के बराबर 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और देशभर के 37 शहरों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, इसके पहले भाग में संबंधित विषय से 80 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा. वहीं गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. उसके बाद परीक्षा के दूसरे भाग में एप्टीट्यूड और क्षमता से जुड़े 15 सवाल होंगे. यह भाग 20 अंकों का होगा और इसे पूरा करने के लिए 30 मिनट मिलेंगे. इसमें गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

16 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख 

इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. वहीं मेल या डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरने के साथ निर्धारित प्रारूप में जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करनी होगी. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »