जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के जन्म के मौके पर जयपुर में उत्सव का माहौल है. इस मौके पर कान्हा के मंदिरों में उनके दर्शन पूजन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है. मंदिरों में विशेष सजावट की गई है. वहां खास आयोजन हो रहे हैं. कान्हा और राधा रानी का मनोहारी श्रृंगार किया गया है.

जयपुर के सबसे बड़े गोविंद देव जी के मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था. इस वक्त वहां इतनी भीड़ उमड़ी हुई है कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. मंदिर में कान्हा और राधा रानी को पीले रंग की खास ड्रेस पहनाई गई है.

पीले रंग से सजाया गया गर्व गृह

इस बीच पूरे गर्भ गृह को पीले रंग के सामानों से सजाया गया है. पीला रंग भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है. गर्भ गृह में कान्हा की मूर्ति के पीछे केले के पत्तों से भी खास सजावट की गई है. कोलकाता से खासतौर पर मंगाए गए फूलों की बारिश जन्म के वक्त की जाएगी.

इस मौके पर गोविंद देव जी के मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा करीब पांच हजार वॉलिंटियर्स भी लगाए गए हैं. डेढ़ दो किलोमीटर पहले से ही ट्रैफिक बंद कर दिया गया है. हालांकि बारिश की वजह से श्रद्धालुओं को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनके उत्साह में कहीं कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है.

कान्हा की ड्रेस में तैयार होकर आए बच्चे

इस दौरान तमाम श्रद्धालु छोटे बच्चों को कान्हा की ड्रेस में तैयार कर अपने साथ मंदिरों में लाए हैं. गोविंद देव जी के मंदिर में मनोहारी श्रृंगार में भगवान कृष्ण और राधा रानी के दर्शन कर श्रद्धालु खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं. उन्होंने यहां की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की है.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जयपुर में गोविंद देव जी के अलावा गोपीनाथ जी और इस्कॉन मंदिर समेत तमाम दूसरे मंदिरों में भी भव्य आयोजन हो रहे हैं. श्रद्धालु कान्हा की भक्ति में डूबे हुए उनके भजन गा रहे हैं. मंदिरों में आधी रात को विशेष आयोजन होंगे.

कई जगहों पर आतिशबाजी का भी कार्यक्रम है. कहा जा सकता है कि पिंक सिटी जयपुर कान्हा की भक्ति के रंग में पूरी तरह डूबी हुई है और भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »