कुवैत में फंसी भारतीय महिला की गुहार, MEA ने की मदद

मिडिल ईस्ट के देश कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने तमिलनाडु की रहने वाली एक घरेलु कामगार की मदद की गुहार पर मामले में हस्तक्षेप किया है. दरअसल, भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर यह आरोप लगाया था कि खाड़ी देश में उसके साथ मारपीट की गई, उसका शोषण किया गया और उसे कई महीनों से वेतन भी नहीं दिया गया. इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय दूतावास ने महिला की मदद के लिए कदम उठाया है.

मामले पर क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला की पहचान तमिलनाडु की रहने वाली वनिता के रूप में हुई है, जिसने अपने वीडियो पोस्ट में अपने गृह राज्य के अधिकारियों से खुद को बचाने और वापस भारत लाने की अपील की थी. इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा, ‘जैसे ही हमारे दूतावास को इस मामले की जानकारी मिली, उसने तुरंत ही मदद की पेशकश की. महिला फिलहाल भारतीय दूतावास में ही है. हम विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, भलाई और उनका वेलफेयर सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तमिलनाडु की कल्लाकुरिची जिले की निवासी वनिता ने कुवैत में रहने वाले अपने एम्प्लोयर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने वनिता को बहुत प्रताड़ित किया, उन्हें भूखा रखा और उन्हें वेतन भी नहीं देते थे. वनिता ने बताया कि वह करीब तीन महीने पहले ही एक इंप्लायमेंट एजेंट के जरिए काम करने के लिए कुवैत पहुंची थीं.

वीडियो में क्या बोली थीं वनिता?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो पोस्ट में वनिता अपने सिर पर स्कार्फ बांधे हुए नजर आ रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 50 दिनों से ज्यादा समय से सही खाना नहीं दिया गया और दो महीने से उन्हें सैलरी भी नहीं दी गई है. उन्होंने अपने पोस्ट में हाथ जोड़कर कहा, ‘वे मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं. मैं कलेक्टर मैडम और एसपी मैडम से अनुरोध करती हूं कि किसी भी तरह से मुझे बचाएं और मुझे वापस अपने देश भारत लौटने में मदद करें. हाईन्यूज़ !

 

Leave a Comment

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »