पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को प्रकाशित करने की जिम्मेदारी पहले पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) के पास थी, लेकिन अब कंपनी इस किताब को भारत में प्रकाशित नहीं करेगी. हालांकि, ये किताब बाहर छप रही है.

जानकारी के मुताबिक, पब्लिशर और किताब की लेखिका के बीच पांडुलिपि के कुछ हिस्सों को लेकर सहमति नहीं बन पाई. सूत्रों के अनुसार, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किताब के एक हिस्से में कुछ बदलाव और कुछ कंटेंटे हटाने का सुझाव दिया था. सोनिया गांधी ने इन बदलावों को स्वीकार नहीं किया. इसके बाद PRHI इस प्रोजेक्ट से अलग हो गया.

हार्पर कॉलिन्स के साथ समझौते की चर्चा

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद अब कई भारतीय प्रकाशक सोनिया गांधी की किताब को प्रकाशित करने की कोशिश कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हार्पर कॉलिन्स इंडिया किताब के प्रकाशन और भारत में वितरण को लेकर समझौता करने के करीब है. हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. किताब की रिलीज की तारीख 10 नवंबर बताई गई है. अमेरिका में इसे अल्फ्रेड ए. नोपफ प्रकाशित करेगा, जो पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का हिस्सा है. नोपफ ने किताब का पहला प्रिंट रन करीब 1 लाख प्रतियों का रखने की घोषणा की है.

सोनिया गांधी की सबसे निजी किताब होने का दावा

सोनिया गांधी पहले भी कई किताबें लिख और एडिट कर चुकी हैं. हालांकि, इस किताब से जुड़े लोगों के अनुसार, ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ उनकी जिंदगी का अब तक का सबसे निजी और डिटेल वर्जन है.  नोपफ ने किताब को एक प्रमुख महिला नेता की निजी कहानी बताते हुए कहा था कि इसमें प्यार, परिवार और भारत के साथ उनके लंबे रिश्ते की कहानी सामने आएगी. किताब की घोषणा के समय सोनिया गांधी ने कहा था कि उनके परिवार को लेकर बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन उनकी नजर में बहुत कम कहानियां परिवार के लोगों के इरादों, काम और उनकी मानवीय कमजोरियों को सही तरीके से सामने ला पाई हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कहानी पिछले करीब छह दशकों में हुए सामाजिक और राजनीतिक बदलावों को देखने का एक अलग नजरिया देगी.

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया पहले भी रहा है चर्चा में

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया हाल के समय में कुछ दूसरी किताबों को लेकर भी चर्चा में रहा है. इस साल कंपनी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब ‘Four Stars of Destiny’ को प्रकाशित करने से इनकार किया था. हालांकि, इस किताब की एक हार्ड कॉपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में दिखाई थी. इस किताब के कुछ हिस्से मीडिया में भी सामने आए थे. इनमें गलवान में भारत और चीन के बीच हुई झड़प और अग्निपथ योजना से जुड़े जनरल नरवणे के विचार शामिल थे. इसके अलावा जून में मशहूर ग्राफिक नॉवेलिस्ट Joe Sacco की मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित किताब ‘The Once and Future Riot’ को लेकर भी PRHI चर्चा में आया था. उस समय कंपनी ने कहा था कि कानूनी जांच के दौरान किताब की कुछ सामग्री को लेकर लेखक के सामने सवाल उठाए गए थे. इनमें भारत के गलत नक्शे से जुड़ा एक मुद्दा भी शामिल था. हाईन्यूज़ !

 

Leave a Comment

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »