नेपाल में जलप्रलय के बीच भारत की मदद, PM मोदी का फोन पाकर बोले बालेन शाह- ‘दिल से सराहना’

नेपाल में बाढ़ की वजह से अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से ज्यादा लोग लापता हैं. भारत ने इस मुश्किल घड़ी में नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है और राहत सामग्री भेजी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तबाही पर दुख जताया. दूसरी ओर नेपाली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है. उन्होंने नेपाल की सहायता करने के लिए तारीफ भी की.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित देश में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता की पेशकश करने और एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बातचीत की थी. बालेन शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘हम इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले आपके आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की दिल से सराहना करते हैं.’

नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार भारत

बालेन शाह ने कहा कि सहयोग का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को दिखाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं. इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया. उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल को हर संभव मानवीय मदद देने के लिए तैयार है और भारतीय टीमें बचाव एवं राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही हैं.

अमित शाह ने नेपाल त्रासदी पर जताया दुख

भारत से भेजी गई राहत सामग्री से को काठमांडू एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया और कहा नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है. जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं. संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »