ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष अबतक खत्म नहीं हो पाया है. दोनों ही देश किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. ईरान की सैन्य शक्ति को लेकर अब अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बयान आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को खत्म कर दिया है.

स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान की लगभग 100 प्रतिशत सैन्य फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया गया है और उनके परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब हम निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहे हैं. अब एक इकोनॉमिक D-Day की शुरुआत होगी, जो किसी भी दुश्मन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक हमला होगा.

क्या बोले स्कॉट बेसेंट
स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जो लोग तेहरान की बात न मानने के खतरे से डरते हैं, उन्हें वॉशिंगटन को कम करके नहीं आंकना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अब ऐसी कंडीशन लगा दी है, जिसके चलते हर एजेंसी, हर अथॉरिटी और हर उस कदम का इस्तेमाल किया जा सके, जिसके बारे में बहुत से लोगों को लगता था कि हम कभी ऐसा नहीं करेंगे.

ईरानी सरकार को बताया जालिम
ईरानी सरकार को जालिम करार देते हुए बेसेंट ने कहा कि हमारा मकसद उस जालिम सरकार को सहारा देने वाली हर आर्थिक लाइफलाइन को खत्म करना है, ताकि तेहरान अकेला पड़ जाए. इससे पहले बेसेंट ने अमेरिका के सहयोगियों और दूसरे देशों से भी यह तय करने को कहा है कि क्या वे वॉशिंगटन के दबाव बनाने वाले अभियान का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए अपना रुख तय करने का समय आ गया है.

स्कॉट बेसेंट से पहले डोनाल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि ईरान को किसी भी प्रकार की लाइफ लाइन की पेशकश करने वाले देशों को आर्थिक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि अबतक होर्मुज जलडमरूमध्य न खुल पाने के कारण भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को तेल की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »