अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बन गई हैं. यह चुनाव डेमोक्रेट एरिक स्वालवेल के खाली किए गए पद को भरने के लिए कराया गया था. वहाब ने डेमोक्रेट उम्मीदवार मेलिसा हर्नांडेज को हराया. चुनाव के अंतिम नतीजों में आयशा वहाब को 53.09 प्रतिशत वोट मिले, जबकि हर्नांडेज को 46.91 प्रतिशत वोट हासिल हुए.

चुनाव जीतने के बाद आयशा वहाब ने इसे अमेरिकी सपने की मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि बचपन से लेकर कांग्रेस तक का उनका सफर दिखाता है कि अमेरिका में आगे बढ़ने के मौके मौजूद हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके जिले ने पहली बार किसी अफगान-अमेरिकी को कांग्रेस के लिए चुनकर इतिहास बनाया है.

अफगानिस्तान से अमेरिका तक का सफर

आयशा वहाब का परिवार सोवियत संघ के अफगानिस्तान पर हमले के दौरान देश छोड़कर अमेरिका आया था. उनके माता-पिता न्यूयॉर्क में बस गए थे, जहां 1987 में आयशा का जन्म हुआ. बचपन में ही उनके पिता की हत्या हो गई और कुछ समय बाद उनकी मां का भी निधन हो गया. इसके बाद आयशा और उनकी बड़ी बहन कुछ समय तक फोस्टर केयर सिस्टम में रहीं. करीब 9 साल की उम्र में उन्हें फ्रेमोंट के एक अफगान-अमेरिकी परिवार ने गोद ले लिया.

राजनीति में भी बनाया रिकॉर्ड

आयशा वहाब ने 2018 में हेवर्ड सिटी काउंसिल का चुनाव जीतकर अमेरिका में सार्वजनिक पद संभालने वाली पहली अफगान-अमेरिकी महिला होने का रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद 2022 में वह कैलिफोर्निया स्टेट सीनेट के लिए चुनी गईं और राज्य की पहली मुस्लिम महिला सीनेटर बनीं. राज्य सीनेटर रहते हुए वहाब ने कैलिफोर्निया में जाति के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाने वाला एक विधेयक पेश किया था. इस प्रस्ताव को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक हिस्से की ओर से कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. बिल कैलिफोर्निया की विधानसभा और सीनेट से पास हो गया था, लेकिन तत्कालीन गवर्नर गेविन न्यूसम ने इसे वीटो कर दिया. हाईन्यूज़ !

 

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »