सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों की मजदूरी बकाया थी. द स्ट्रेट्स टाइम्स ने गुरुवार को बताया कि रामू पलानी वेलु के खिलाफ 13 अगस्त को दिवालियापन का आदेश जारी किया गया था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रामू पलानी वेलु सिंगापुर के स्थायी निवासी हैं और वो 7 कंपनियों के डायरेक्टर हैं. जो एयर-कंडीशनिंग, प्लंबिंग और बिल्डिंग से जुड़ी सेवाएं देती हैं. इनमें KPA इंजीनियरिंग, SK इंडस्ट्रीज और VVR प्लांट इंजीनियरिंग शामिल हैं. भारतीय नागरिकों समेत कुल 407 कर्मचारियों ने बकाया वेतन के लिए दावा किया है. इनमें से कुछ को 2 महीने से ज्यादा समय से सैलरी नहीं मिली है.

क्या है पूरा मामला?
ये मामला 2025 में उस वक्त सामने आया, जब KPA इंजीनियरिंग के 5 कर्मचारियों ने बकाया वेतन को लेकर विवाद समाधान के लिए त्रिपक्षीय गठबंधन (Tripartite Alliance for Dispute Management) से अलग-अलग संपर्क किया. इन मामलों को एक हफ्ते के भीतर सुलझा लिया गया और कर्मचारियों को उनका भुगतान मिल गया. हालांकि, मई और जून में KPA इंजीनियरिंग के 4 अन्य कर्मचारियों ने भी बकाया वेतन के लिए दावे दायर किए.

जब 22 जून को 100 से ज्यादा कर्मचारी मदद के लिए बेंडमीर में मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर (MOM) के ऑफिस पहुंचे, तब उन मामलों पर पहले से ही कार्रवाई चल रही थी. 8 जून को निकाले जाने के नोटिस से प्रभावित KPA इंजीनियरिंग के कर्मचारियों के भुगतान के दावों के बारे में तब तक पता चल चुका था. 22 जून को वर्करों के बड़ी संख्या में MOM के पास पहुंचने से पहले ही अधिकारी कंपनी के डायरेक्टरों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे.

रामू ने खुद बैंकरप्ट के लिए किया आवेदन
जब बकाया वेतन का मामला सुर्खियों में आया, तो पता चला कि रामू देश से बाहर हैं. वे 26 जून को लौटे और जांच में MOM की मदद कर रहे हैं. कानून मंत्रालय के इनसॉल्वेंसी ऑफिस के रिकॉर्ड के अनुसार, रामू ने 9 जुलाई को दिवालियापन के लिए आवेदन किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि जो नियोक्ता वेतन का भुगतान नहीं करते हैं, उन्हें प्रति आरोप 3,000 USD से 15,000 USD तक का जुर्माना और 6 महीने तक की जेल हो सकती है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »