पाकिस्तान में TikToker शम्सो बीबी की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और रास्ते में मारी गोली

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के टैक्सिला में 14 अगस्त को एक टिकटॉकर शम्सो बीबी की बाइक सवार 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उन्हें पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. 28 साल की शम्सो बीबी के 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे. ऑनलाइन ‘आयशा गिलामाना’ के नाम से मशहूर शम्सो बीबी की पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस वाले दिन हत्या हुई. उनके भाई नियामतुल्लाह ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ से इस मामले में दखल देने की अपील की है.

पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया 
ARY न्यूज की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें वे 2 लोग भी शामिल हैं जिन पर कथित शूटर को भागने में मदद करने का आरोप है. बीबी के पिता फजल साहिबजादा की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी को काशिफ नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उसे टैक्सिला में अपने घर के बाहर आने के लिए कहा था.

इसके बाद शम्सो बीबी परिजनों संग कार से एक बाजार के पास पहुंची ही थी तभी बाइक सवार 2 लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका और गोली चला दी. पुलिस ने बताया कि बीबी की गर्दन में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. ऑनलाइन वायरल हो रहे एक CCTV वीडियो में मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोग कार को रोकते हुए दिख रहे हैं. उनमें से एक पिस्तौल निकालकर पास से गोली चलाता है.

क्या बोले शम्सो बीबी के पिता
अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, साहिबजादा ने शिकायत में कहा, “मेरी बेटी शम्सो बीबी टिकटॉक वीडियो बनाती थी और पिछले तीन-चार साल से ऐसा कर रही थी. इसके बाद परिवार ने बीबी का टिकटॉक अकाउंट डिलीट कर दिया और उनका यूट्यूब पेज भी अब दिखाई नहीं दे रहा है.

साहिबजादा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पैसे लौटाने की मांग को लेकर 2 लोगों से धमकियां मिल रही थीं. उन्हें पक्का यकीन है कि उन दोनों में से कोई एक उसकी हत्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर ज्यादा फ़ॉलोअर्स वाली महिलाओं पर हमलों के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

डेटा रिपोर्टल की डिजिटल 2026 पाकिस्तान रिपोर्ट के मुताबिक 2025 के आखिर तक पाकिस्तान में 18 साल और उससे अधिक उम्र के 7.99 करोड़ यूजर्स टिकटॉक पर थे. हाल की घटनाओं में टिकटॉक पर कंटेंट बनाने वाली कई महिलाओं की हत्या कर दी गई है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »