‘नौल’ तूफान का कहर: चीन में रेड अलर्ट, 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द

चीन के दक्षिणी हिस्से पर चक्रवात ‘नौल’ (Noul) का खतरा तेजी से बढ़ गया है. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चक्रवात के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने की आशंका के बीच ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जो चीन की चक्रवात चेतावनी प्रणाली में सबसे उच्च स्तर की चेतावनी है. खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई आपात कदम उठाए हैं, जबकि हांगकांग में सैकड़ों उड़ानें और हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं.

गुआंगदोंग तट से टकराएगा चक्रवात ‘नौल’

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार देर रात जारी अपने बुलेटिन में बताया कि इस वर्ष का 12वां चक्रवात ‘नौल’ दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने की ओर बढ़ रहा है. केंद्र के अनुसार, शनिवार देर रात चक्रवात का केंद्र गुआंगदोंग के हुइझोउ शहर की हुइदोंग काउंटी से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र के ऊपर स्थित था.

फोर्स-14 तक पहुंचीं हवाएं, और ताकतवर होगा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के केंद्र के पास हवाओं की अधिकतम तीव्रता फोर्स-14 तक पहुंच चुकी है. अनुमान है कि चक्रवात करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इस दौरान इसकी ताकत और बढ़ सकती है.  सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, गुआंगदोंग तट से टकराने के बाद चक्रवात उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा.

बाढ़ और चक्रवात को लेकर बढ़ाई गई आपात तैयारी

चक्रवात के खतरे को देखते हुए चीन के राष्ट्रीय बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने गुआंगदोंग प्रांत में बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए आपात प्रतिक्रिया तीसरे स्तर तक बढ़ा दी है. वहीं, जियांग्शी और हुनान प्रांतों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए चौथे स्तर की आपात प्रतिक्रिया लागू कर दी गई है.

हांगकांग में भी अलर्ट, उड़ानें और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए हांगकांग मौसम विभाग ने भी शनिवार को आपात उपाय लागू कर दिए.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, संभावित आपदा से लोगों की सुरक्षा के लिए गृह मामलों के विभाग ने 28 अस्थायी आश्रय स्थल भी खोल दिए हैं. चीन और हांगकांग के प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है. राहत एवं बचाव एजेंसियों को भी संभावित आपदा से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. हाईन्यूज़ !

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा! चीन को 5-2 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने

Read More »

अमृतसर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार की हत्या से मचा हड़कंप

अमृतसर में गुरुवार (29 अक्टूबर) को फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. ये वारदात तारां

Read More »

अरनब तूफान की तबाही! आंध्र प्रदेश में ₹4,600 करोड़ का नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने बताया पूरा हाल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को अरनब तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों

Read More »

ट्रंप के करीबी तक पहुंची चीनी जासूसी की आंच, Nvidia CEO भी निशाने पर! व्हाइट हाउस में मचा हड़कंप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग को लेकर आई एक रिपोर्ट दुनिया की राजनीति में सनसनी

Read More »

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »