MP News: इंदौर में पुलिस ने फर्जी नोट छापने वाले का किया भंडाफोड़, अब तक बाजार में खपा दिए 20 लाख के नकली नोट

Indore Fake Currency Gang Busted:HN/ इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने 500, 200 और 100 के नकली नोट छापकर शहर में कई जगह खपाने का काम करने वाले गिरोह का भंडा फोड़ किया है. पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है ये सभी नकली नोट बनाने का काम करते थे.बताया जा  रहा है कि आरोपी नकली नोट बनाने का काम एक फ्लैट में कर रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों के पास से नोट प्रिंट करने का प्रिंटर और कागज बरामद किया है इनका इस्तेमाल नकली नोट बनाने में  किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि गिरोह के पास करीब पचास लाख रुपए छापने तक की संख्या में पेपर मौजूद था. पकडे गए आरोपी बाजार में 20 लाख रुपए के नकली नोट चला चुके हैं. पुलिस पकडे गए आरोपी के गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है.

एक ही दुकान पर खपा रहा था नोट 
मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी एक ही दुकान पर बार-बार नोट को चलाता था. इस कारण से मुखबिर को यह जानकारी लगी और उसने पुलिस को बताया. पुलिस द्वारा राजेश बरपेते सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. नकली नोट छापने वाला मुख्य सरगना बैतूल निवासी राजेश बरपेते है. आरोपी के फ्लैट पर छापामार कार्रवाई में प्रिंटर, स्कैनर और नोट छापने का काफी सामान भी बरामद हुआ है. आरोपी इतना शातिर था कि एक सीरीज के नोट छापने के बाद उसे हटा दिया करता था और फिर उसे बाजार में चलाया करता था.

1 असली नोट के बदले 5 नकली नोट का खेला खेल 
बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश ने 2020 के अगस्त महीने में स्वयं को मृत घोषित करने के बाद खुद की नई पहचान बना ली. आरोपी ने अब एक नए नाम अशोक चौहान नाम से फर्जी डॉक्यूमेंट बनाएं और नकली नोट का कारोबार शुरू कर दिया. इधर मामले में अन्नपूर्णा पुलिस अधिकारीयों ने जब राजेश से सख़्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने कई घंटों तक वीडियो देखकर यूट्यूब से ऐसा नोट बनाना सीखा है. आरोपी पहले स्टांप पेपर खरीदकर उसकी कटिंग करता था.

वही सब सेट करके फिर उस पेपर पर नकली नोट प्रिंट करता था. पुलिस ने बताया कि पुराने कुछ स्टांप आते हैं उनमें एक स्ट्रिप लगी होती है जो की नोट बनाने के लिए काफी मददगार साबित होती थी. कुछ दिन बाद जब आरोपी को स्टांप महंगे लगने लगे उसने बॉन्ड पेपर खरीदना शुरू कर दिया. और बॉन्ड पेपर पर नोटों की छपाई शुरू कर दी. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »