एयर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी पर नम आंखों से श्रद्धांजलि, क्रू मेंबर्स को याद कर भावुक हुए लोग

अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 260 लोगों में से 12 चालक दल के सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार (12 जून) को मुंबई में उनके दोस्त, परिजनों और विमानन समुदाय के लोग इकट्ठा हुए. प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों में अमोल तटकरे भी थे, जिनकी पत्नी अपर्णा महादिक, जो एक सीनीयर क्रू मेंबर थीं जो एआई-171 विमान दुर्घटना में शहीद हो गईं.

12 जून 2025 को लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार 241 लोग और जमीन पर 19 लोग मारे गए. शुरुआती उड़ान के दौरान हुए हादसे में एक यात्री बच गया, जबकि चालक दल के सभी 12 सदस्य मारे गए.

हादसे की बरसी पर अमोल ने क्या बताया?

अमोल ने बताया, “मैं ट्रेनिंग अकादमी में था क्योंकि मैं एअर इंडिया में केबिन क्रू के रूप में भी काम करता हूं. दोपहर के भोजन के ब्रेक के दौरान, मुझे केबिन क्रू के ही किसी सदस्य का संदेश मिला, जिसमें पूछा गया था कि क्या सब ठीक है.”

उन्होंने आगे कहा, “जब तक मैं क्लासरूम पहुंचा, तब तक खबर फैल चुकी थी और मुझे पता चला कि अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मुझे तब भी नहीं लगा था कि यह अपर्णा का विमान होगा, क्योंकि जाहिर है आप ऐसी बातें नहीं सोचते, है ना?”

अमोल ने बताया कि उन्होंने उस दिन सुबह अपर्णा से बात की थी. “उसने मुझे ट्रेनिंग के लिए जगाया था. मुझे पता था कि वह किस समय विमान में सवार होगी और उड़ान भरेगी. जब मुझे पता चला कि विमान गैटविक जा रहा है, तो मुझे यकीन हो गया कि यह वही विमान है जिसमें अपर्णा सवार थी. लेकिन फिर भी मुझे उम्मीद थी. उसी रात मैं मुंबई पहुंचा और मुझे पता चला कि कोई भी जीवित नहीं बचा है.”

कॉमेडी शो में विवादित बयान देने वाली डॉ. सेजल पवार पर होगा एक्शन? आया अस्पताल का बयान

अमोल ने कहा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि तब से एक साल बीत गया है”. अमोल ने बताया कि यह साल उनके, उनकी बेटी और माता-पिता के साथ-साथ अपर्णा के माता-पिता और परिजनों के लिए भी बहुत दुखद रहा है.

उन्होंने कहा, “मुझे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो और दुर्घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों पर पूरा भरोसा है. मुझे उम्मीद है कि अंतिम जांच रिपोर्ट में सच्चाई सामने आएगी. मुंबई के बांद्रा इलाके में आयोजित प्रार्थना सभा में एअर इंडिया के वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के मित्र संदीप कपूर भी मौजूद थे, जिनकी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

संदीप कपूर ने कहा, “मैं इस बात में नहीं पड़ना चाहता कि क्या हुआ और क्यों हुआ, लेकिन मुझे यकीन है कि उन पर कोई दोष नहीं आना चाहिए.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »