केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास से फैंस हैरान

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इंग्लैंड से जारी टेस्ट सीरीज के बीच केन विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया है. विलियमसन ने अचानक संन्यास का फैसला लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है.

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन, अचानक लिया संन्यास

35 साल के केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इंटरनेशनल क्रिकेट में विलियमसन ने 19,346 रन बनाए. इसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल रहे. एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ केन विलियमसन न्यूजीलैंड के बेहतरीन कप्तान भी साबित हुए. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कीवी टीम की कमान संभाली.

2016 से 2014 के बीच केन विलियमसन इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के कप्तान रहे. विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती. वहीं वो दो बार कीवी टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में लेकर गए और तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचाया. 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले केन विलियमसन ने नवंबर, 2025 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.

जानें संन्यास लेकर क्या बोले केन विलियमसन?

न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में केन विलियमसन ने कहा, “मैं इस बारे में काफी लंबे समय से सोच रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यही सही समय है. मेरे अंदर हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक जुनून और भूख रही है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है.”

ऐसा रहा केन विलियमसन का इंटरनेशनल करियर 

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट, 175 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 9,515 रन, वनडे में 7,257 रन और टी20 इंटरनेशनल में 2,575 रन बनाए. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »